फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajnandgaon: भाजपा महामंत्री चुग बोले- राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना रविंद्र चौबे की बुद्धि पर प्रश्नचिन्ह

Mon, 30 Jan 2023 06:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Jan 2023 06:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 2023 के अंतिम महीनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर भाजपा तैयारी में उतर गई है। इसी के तहत इस प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, सहित भाजपा एवं प्रभारी और पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjym training program begins in rajnandgaon, bjp targets congress
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बयान को हास्यास्पद बताया है। चुग ने राहुल गांधी की भगवान रात और शंकराचार्य से तुलना को लेकर रविंद्र चौबे के बयान पर कहा कि उनकी उनकी बुद्धिमता पर यह प्रश्नचिन्ह है। राष्ट्रीय महामंत्री चुग भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं। 

chhattisgarh bjym training program begins in rajnandgaon, bjp targets congress
भाजयुमो के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राम की किसी से तुलना संभव नहीं
सोमानी स्थित एक होटल में युवा मोर्चा का 29,30 और 31 जनवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री चुग ने कहा कि, भगवान राम का अपमान कहीं उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है, तो कहीं बिहार में। भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से की जा रही है। ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान राम पूज्यनीय हैं। उनकी तुलना किसी से होना संभव ही नहीं है। कांग्रेस के नेता ऐसा बयान देने से पहले सोचें। यह किसी को भी शोभा नहीं देता है। 

chhattisgarh bjym training program begins in rajnandgaon, bjp targets congress
भाजयुमो के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सेना का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी 
तरुण चुग ने कहा कि, राहुल गांधी का चीन के विषय में दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश के वीर सैनिकों का जो बॉर्डर को पर दिन-रात सजग हैं। अपने जीवन को दांव पर लगाकर सर्द रातों में जाग रहे हैं, यह उनके अपमान करने जैसा है। आप कह रहे हैं और यह सोचते भी नहीं है कि देश के सेना के मन पर उसका कितना असर होता है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी जिस बात की चर्चा कर रहे हैं, 1962 में हुई थी जब उनके नाना जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhattisgarh bjym training program begins in rajnandgaon, bjp targets congress
भाजयुमो के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राहुल गांधी भ्रम पैदा कर रहे
भाजपा नेता ने कहा कि, ये नरेंद्र मोदी की सरकार है। यहां सेना को खुली छूट है। एक इंच भी भूमि पर किसी  विदेशी के हाथ नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस तरह की बयानबाजी कर भ्रम पैदा कर रहे हैं। महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, इसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा की पहली पंक्ति के हैं। उनको प्रशिक्षण जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed