फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या: पति ने बोरा सिलने वाले सूजे से गोद दिए नाजुक अंग, नहीं मरी तो घोंटा गला

Wed, 18 Jan 2023 02:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Jan 2023 02:02 PM IST
सार

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तीजन बाई के तीन बच्चे दो लड़के और एक लड़की है। फगनूराम रोजी मजदूरी का काम करता था। आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। बड़ा बेटा 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। जबकि दोनों छोटे भाई-बहन अभी स्कूल में पढ़ते हैं। तीनों का अब अपने दादा-दादी के भरोसे हैं। 

विज्ञापन
character suspicion husband killed his wife by strangulation in balod
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बोरा सिलने वाले सूजे से पत्नी के शरीर और नाजुक अंगों पर वार किए। इसके बाद गला घोंटकर उसे मार डाला। महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो मामला खुला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

Trending Videos
character suspicion husband killed his wife by strangulation in balod
कमरे में मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो दिन पहले घर में मिला था महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, लोहारा क्षेत्र के ग्राम खेरथा बाजार में 16 जनवरी को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला का शव उसके ही घर में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो महिला की पहचान तीजन बाई प्रजापति (40) पत्नी फगनूराम प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। 

character suspicion husband killed his wife by strangulation in balod
आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शराब पीने का आदी है आरोपी
साथ ही यह भी सामने आया कि महिला के शरीर पर कई जगह नुकीली चीज से वार किए गए थे। इस पर पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और संदेह होने पर महिला के पति फगनूराम को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो फगनूराम ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी है। उसे तीजन बाई के चरित्र पर संदेह था। इसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
character suspicion husband killed his wife by strangulation in balod
एडिशनल एसपी नवनीत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विवाद के बाद हत्या कर दी
वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर आरोपी फगनूराम ने पहले बोरा सिलने वाले सूजे से तीजन के नाजुक अंगों पर हमला किया। इस पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने तीजन का गला दबा दिया। इससे तीजन की मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल एसपी नवनीत कौर ने बताया कि शाम 5 से 6 के बीच हत्या की सूचना मिली थी। पूछताछ में पता चला कि आवेश में आकर फगनूराम ने तीजन की हत्या कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed