छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बोरा सिलने वाले सूजे से पत्नी के शरीर और नाजुक अंगों पर वार किए। इसके बाद गला घोंटकर उसे मार डाला। महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो मामला खुला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या: पति ने बोरा सिलने वाले सूजे से गोद दिए नाजुक अंग, नहीं मरी तो घोंटा गला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Jan 2023 02:02 PM IST
सार
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तीजन बाई के तीन बच्चे दो लड़के और एक लड़की है। फगनूराम रोजी मजदूरी का काम करता था। आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। बड़ा बेटा 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। जबकि दोनों छोटे भाई-बहन अभी स्कूल में पढ़ते हैं। तीनों का अब अपने दादा-दादी के भरोसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन