Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार को बड़ा ब्लास्ट हुआ। सुबह-सुबह तेज धमाके के साथ चारों और सन्नाटा छा गया। लोगों के सामने अंधेरा छा गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते चारों और चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी परिसर में 10 मजदूरों के जगह-जगह शरीर के चिथड़े बिखरे हुए दिखाई दिये।
2 of 9
हादसे के बाद मजदूरों के शरीर के चिथड़े इधर-इधर दिखाई दिये।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस भयंकर धमाके में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम रेक्स्यू कर रही है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 9
विस्फोट से चारों चरफ खलबली मच गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारूद फैक्टरी में विस्फोट इतना तगड़ा था की सीसीटीवी फुटेज जो जारी हुआ है, वह भी हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।
4 of 9
जहां पर विस्फोट हुआ, वहां पर बहुत बड़ा गड्ढ़ा बन गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
5 of 9
कई घायल मजदूर मौके पर दर्द से छटपटाते दिखे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं। कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है।