छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 17 दिसंबर को अपने चार साल पूरे होने को गौरव दिवस (Chhattisgarh Gaurav Diwas) के रूप में मना रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन बड़ी घोषणाएं करते हुए दो नई योजनाओं की भी शुरुआत की। इसके अलावा करीब 34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने जरूरतमंदों को स्टॉल लगाकर निशुल्क सब्जियों का भी वितरण किया है।
{"_id":"639d8b260bbae56cc60f5712","slug":"chhattisgarh-gaurav-diwas-cm-bhupesh-many-announcements-in-raipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Gaurav Diwas: CM भूपेश ने की तीन घोषणाएं, 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, बांटी फ्री सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Gaurav Diwas: CM भूपेश ने की तीन घोषणाएं, 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, बांटी फ्री सब्जियां
Sat, 17 Dec 2022 02:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्ट्रेट चौक स्थित 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद लोगों को स्टॉल लगाकर सब्जियों का निःशुल्क वितरण भी किया। इस दौरान रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टॉल लगाकर बांटी निशुल्क सब्जियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को ’मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा’ योजना की घोषणा करते हुए इसमें 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत 1200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों और शासकीय भवनों के रख रखाव के लिए एक हजार करोड़ दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली योजनाओं का लोकार्पण किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री निवास पर हुए वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने 33 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें से 30 करोड़ 13 लाख की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रुपये के दो कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इन कार्यों का किया गया भूमिपूजन
बेमेतरा के साजा में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।
इन कार्यों का किया गया भूमिपूजन
- नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक व संग्रहालय
- रायपुर के मंदिर हसौद में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
- दुर्ग के ग्राम परसदा में 9.39 करोड़ की लागत से अनुसूचित जाति (प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग केंद्र भवन
- भिलाई में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
- बेमेतरा के साजा में 1.52 करोड़ से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
- मुंगेली के बरमपुर में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास
- मुंगेली के मझगांव व लोरमी में 1.52-1.52 करोड़ रुपये से 50-50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास
- मुंगेली के लोरमी में ही 1.62 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम
- लोरमी में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास
- फास्टरपुर में 1.91 करोड़ की लागत से 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास
- कबीरधाम के ग्राम डबराभांठ में 1.62 करोड़ की लागत से 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम
बेमेतरा के साजा में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों ने पुस्तक का विमोचन किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न्याय के चार साल और न्याय रास्ते, सबके वास्ते पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री बघेल ने दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ और ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। ’न्याय के चार साल’ पुस्तक राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर केंद्रित है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई है। वहीं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तक शासन के विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर केंद्रित है।
मुख्यमंत्री बघेल ने दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ और ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। ’न्याय के चार साल’ पुस्तक राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर केंद्रित है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई है। वहीं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तक शासन के विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर केंद्रित है।