नवरात्र के उपलक्ष्य में मनसा देवी मंदिर सहित ट्राइसिटी में माहौल भक्तिमय है। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने माता के भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर किया।
नवरात्र विशेष: भजन सम्राट नरेंद्र के भजनों पर 'चंचल' दिखे श्रद्धालु
2 of 8
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल
- फोटो : फाइल फोटो
आयोजन पंचकूला के सेक्टर 20 की मार्केट में हुआ। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने 'चलो बुलावा आया है', 'मेरी मां ने ये कैसी सौगात दे दी', 'मां मुरादें पूरी करदे' जैसे एक से बढ़कर एक माता के भजन सुनाए। मां के जयकारे से परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं की करीब डेढ़ किलोमीटर की लंबी कतार लगी थी और सभी माता के जयकारे लगा रहे थे।
नवरात्र विशेष: भजन सम्राट नरेंद्र के भजनों पर 'चंचल' दिखे श्रद्धालु
3 of 8
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल
- फोटो : फाइल फोटो
पंचकूला सेक्टर 20 की मार्केट में 13वां मां भगवती विशाल जागरण का आयोजित किया गया। जागरण में मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति भजन गायक नरेंद्र चंचल ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तेजपाल गुप्ता ने मां भगवती की जोती प्रचंड करके करी। जागरण में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मां भगवती के भजनों का आनंद लिया।
नवरात्र विशेष: भजन सम्राट नरेंद्र के भजनों पर 'चंचल' दिखे श्रद्धालु
4 of 8
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल
- फोटो : फाइल फोटो
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के भजनों को सुनने के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे। माता के दर्शन के लिए ट्राइसिटी के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों, हिमाचल, पंजाब के श्रद्धालु पहुंचे थे। अंबाला के महेंद्र सिंह व्हील चेयर पर ऑक्सिजन का सिलेंडर लगाकर मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
नवरात्र विशेष: भजन सम्राट नरेंद्र के भजनों पर 'चंचल' दिखे श्रद्धालु
5 of 8
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं मध्य प्रदेश से आए सौरभ शांडिल्य ने बताया कि वह चार साल से चैत्र नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे पहले काफी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रहे थे। वहीं, शनिवार को मनसा देवी मंदिर में मां भगवती जागरण में भजन गायक जसविंदर जस्सी ने प्रस्तुती दी।