{"_id":"5c3c597ebdec2273492d73cf","slug":"indian-mountaineer-anita-kundu-host-the-national-flag-on-highest-peak-vinson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक पुलिसवाली, जिसने फतेह की दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी...सातों पर फहराना है तिरंगा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एक पुलिसवाली, जिसने फतेह की दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी...सातों पर फहराना है तिरंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनीता कुंडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की एक बेटी, पेशे से पुलिसवाली... लेकिन जुनून सवार है दुनिया की सातों सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का। चार पर तो लहरा चुकी है तिरंगा, जानिए कौन है।
2 of 6
anita kundu
हम बात कर रहे हैं विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही अनिता कुंडू की, जिन्होंने भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर माउंट विन्सन को फतह कर लिया। दक्षिणी ध्रुव पर स्थित माउंट विन्सन अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। बर्फीली हवाओं व -40°तक के तापमान को सहन करते हुए अनिता ने ये कीर्तिमान स्थापित किया।
3 of 6
पर्वतारोही अनीता कुंडू
अनिता कुंडू ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से 2013 और चीन की तरफ से 2017 में दोनों रास्तों से फतह करके भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला होने का गौरव प्राप्त किया था। वह अपने सेवन समिट अभियान पर हैं। यानी सातों महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों को फतह करने का उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anita kundu
मार्च 2018 में इंडोनेशिया की कारस्टेन्स पिरामिड शिखर, जून 2018 में अमेरिका की देनाली, अगस्त 2018 में यूरोप की एल्ब्रुस, अक्टूबर 2018 में अफ्रीका की किलिमंजारो को वह फतह कर चुकी हैं। जून 2018 में अमेरिका की देनाली पर भी उन्होंने चढ़ाई की थी, लेकिन बर्फीले तूफान की वजह से चोटी से चंद मीटर दूरी पर उन्हें अपने कदम रोकने पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 6
पर्वतारोही अनीता कुंडू
अनिता का जन्म हिसार जिले के गांव फरीदपुर में एक गरीब परिवार में हुआ था। अनिता को कबड्डी का शौक था, जिसके चलते उसने 5वीं कक्षा से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन अपने इस शौक को अधिक दिन जिंदा नहीं रख पाई। 2001 में पिता की मौत के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। ऐसे में अनिता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए नौकरी की तलाश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।