फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में शरीर को नहीं मिल पाता विटामिन डी तो बचाव करेंगे ये पांच घरेलू नुस्खे, जरूर आजमाएं

Fri, 03 Jan 2020 09:07 AM IST
खुशबू गोयल ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Jan 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
home remedies for vitamin d in winter and health benefits
फाइल फोटो
सर्दियों में धूप न निकलने के कारण शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे ठंड से बचाव कर सकते हैं, जानिए और जरूर आजमाइए, बड़े फायदे होंगे।
home remedies for vitamin d in winter and health benefits
फाइल फोटो
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचाव के लिए डॉक्टर ठोस आहार की बजाय तरल पदार्थ के ज्यादा सेवन की सलाह देते हैं। सेक्टर- 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की डाइटीशियन मनीषा से बात की गई तो उनका कहना है कि हल्दी वाले दूध और सब्जियों के सूप के साथ ही नींबू पानी और नींबू की चाय से शरीर को गर्मी प्रदान की जा सकती है। वहीं नॉनवेज पसंद करने वालों को मटन की जगह मछली और अंडा खाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि इसमें विटामिन डी और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में मिलता है।
home remedies for vitamin d in winter and health benefits
फाइल फोटो
चटनी का चटकारा बचायेगा ठंड से
ठंड में विटामिन सी के ज्यादा प्रयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ऐसी स्थिति में नींबू और आंवले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होगा। मनीषा ने बताया कि आंवले और पुदीने की चटनी का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा नींबू को अदरक, धनिया पत्ती और मिर्च की चटनी में डालकर खाने से भी फायदा होगा। वहीं दूध वाली चाय की जगह लैमन टी से फायदा होगा। चटनी में लहसून का भी इस्तेमाल करना लाभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for vitamin d in winter and health benefits
फाइल फोटो
हल्दी और दूध के फायदे अनेक
ठंड में धूप न निकलने से आमतौर पर कई दिनों तक शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए दूध का सेवन जरूर करें। संभव हो तो दूध में हल्दी डालकर उसे गर्म करके पीएं। हल्दी से जहां शरीर को गर्मी मिलेगी, वहीं हल्दी का एंटी बायोटिक और एंटी ऑक्सीडेंट वाला गुण शरीर को एलर्जी और अन्य संक्रमण से बचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
home remedies for vitamin d in winter and health benefits
फाइल फोटो
मुट्ठीभर न सही, कुछ मेवा तो जरूर लें
मेवे का सेवन करने से भी ठंड में राहत मिलता है। मनीषा के अनुसार, मुट्ठीभर न सही पर कुछ मेवे प्रतिदिन जरूर लेने चाहिएं। इसमें बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, कद्दू, तरबूज और सूरजमुखी के बीज को शामिल किया जा सकता है। मधुमेह के रोगी के लिए अखरोट और बादाम फायदेमंद होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed