{"_id":"59e445e94f1c1bf2538b76b4","slug":"first-indian-wrestler-in-wwe-kavita-dalal-signed-contract-with-wwe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलवार सूट पहन खली की चेली को धोया था, अब WWE से करार, जानिए कौन है?","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सलवार सूट पहन खली की चेली को धोया था, अब WWE से करार, जानिए कौन है?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
पहलवान कविता दलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलवार सूट पहनकर पहली बार रिंग में उतरी थी और द ग्रेटी खली की चेली की धुलाई की थी। वो महिला अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में नजर आएगी, जानिए इनके बारे में सब कुछ।
wrestler kavita dalal
ये हैं, हार्ड केडी के नाम से मशहूर हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली रेसलर कविता दलाल। पिछले साल दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते वाली पहलवान कविता दलाल ने रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई करार कर नया इतिहास रच दिया। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई करार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। यह घोषणा डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जिंदर महल ने की। वे द ग्रेट खली की चेली हैं और जनवरी से फ्लोरिडा में उनकी ट्रेनिंग शुरू होने की संभावना है।
kavita dalal
कविता लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स में चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने महीने दुबई में हुई महिला और ओपन डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भी अपना दम दिखाया था। इससे पहले वे कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) में बतौर रेसलर के रूप में धूम मचा चुकी हैं। कई विदेशी पहलवानों को धूल चटा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kavita dalal
कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं। कविता दलाल तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने खली की स्टूडेंट बुलबुल की भी धुलाई की, वो भी सलवार सूट पहनकर। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में उतरने के लिए कविता जालंधर में स्थित खली की एकेडमी में तैयारी की थी। कविता अपने भाई के कहने पर पहलवानी की दुनिया में आई और इसके लिए सरकारी नौकरी तक छोड़ दी।
विज्ञापन
पहलवान कविता दलाल
हरियाणा के जींद जिले के मालवी गांव निवासी कविता दलाल यूपी के बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव की बहू हैं। 30 साल की कविता दलाल के पिता किसान हैं और वे परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी हैं। कविता ने जुलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की कक्षा पास की। कविता के बड़े भाई संजय ने कविता को वेट लिफ्टिंग के खेल के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।