{"_id":"59d1b5c44f1c1bd9798b4701","slug":"you-can-easliy-go-to-your-home-on-diwali-as-this-airline-company-announces-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलेगा घर जाने का मौका, इस एयरलाइंस ने निकाला 1299 में ऑफर ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
दिवाली पर मिलेगा घर जाने का मौका, इस एयरलाइंस ने निकाला 1299 में ऑफर
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
एविएशन फ्यूल में बढ़ोतरी से किराये बढ़ने की आशंका के बीच यह ऑफर उन लोगों को राहत देगा जो दिवाली के दौरान अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन किराये में दोगुनी बढ़ोतरी होने के कारण अपने प्लान को कैंसिल कर दिया है। दिवाली के बाद भी ईयर एंड पर छुट्टी प्लान करने वालों को भी इस ऑफर से फायदा मिलेगा। आगे हम बताते हैं कि किस कंपनी ने अपना यह खास ऑफर निकाला है।
airasia
1299 और 2399 में निकाला है ऑफर
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने अपनी ईयर एंड सेल आज से शुरू कर दी है। इस सेल के तहत देश और विदेश के कुछ चुनिंदा सेक्टर पर कंपनी 1299 और 2399 में टिकट बुक करने का ऑफर दे रही है। इस सेल के लिए आप 2 अक्टूबर से लेकर के 15 अक्टूबर तक टिकट बुक कर सकते हैं। इन बुक हुए टिकट पर 2 अक्टूबर से लेकर के अगले साल 31 मार्च तक यात्रा कर सकते हैं।

1299 कर सकेंगे इन शहरों में यात्रा
सेल में कम से कम फेयर 1299 का है। इसके तहत आप बंगलुरू, रांची, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, कोच्चि और नई दिल्ली के लिए टिकट बुक करा सकेंगे।

2399 में विदेश की कर सकेंगे यात्रा
2399 ऑफर के तहत आप विदेश के इन शहरों में यात्रा कर सकते हैं। जिन शहरों के लिए ऑफर निकाला गया है उनमें बाली, बैंकॉक, कर्बी, फुकेट, मेलबॉर्न, सिडनी, सिंगापुर, ऑकलैंड और कुआलालंपुर शामिल हैं।

एयर एशिया
ऐसे बुक करें फ्लाइट का टिकट
इस ऑफर के तहत टिकट एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मीडिल ईस्ट और यूएस की 120 से अधिक डेस्टीनेशन के लिए भी टिकट कंपनी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है।