{"_id":"616678d08ebc3ed33c6340d9","slug":"what-to-do-if-money-transferred-to-wrong-account-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गए पैसे तो क्या करें? जान लीजिए कैसे मिलेगा वापस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
काम की बात: गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गए पैसे तो क्या करें? जान लीजिए कैसे मिलेगा वापस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब दुनिया डिजिटल हो गई है। लगभग हर काम अब डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। खासकर बैंकिंग से जुड़ी चीजों की बात करें तो किसी को पैसे भेजने हों या कहीं से पैसे मंगाने हों, ऑनलाइन अब हर काम आसानी से हो रहा है। लोग सामान खरीदने के लिए भी ऑनलाइन पेमेंट का सहारा ले रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि आपको कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ती, बस आपके पास एक मोबाइल फोन का होना जरूरी है। ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने से समय की भी काफी बचत होती है। हालांकि कई बार लोग जल्दबाजी में किसी को पैसे ट्रांसफर करने में गलती भी कर बैठते हैं। ऐसे में पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। अब सवाल ये है कि क्या ये पैसा आपको वापस मिल सकता है? आइए जानते हैं कि अगर गलती से आपने किसी दूसरे के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया तो आपको क्या करना चाहिए?
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कई घटनाएं तो ऐसी भी सामने आती हैं कि साइबर अपराधी सिर्फ मिस्ड कॉल देकर किसी के खाते से पैसे उड़ा ले जाते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अगर आपका पैसा गलती से किसी दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर हो गया है या किसी ने गलत तरीके से आपका पैसा निकाल लिया है तो उसे पाने के लिए आपको सबसे पहले तो बैंक को इसकी जानकारी देनी होगी, जिसके बाद बैंक इस मामले की जांच करेगा और जांच पूरी होने के बाद सबकुछ सही पाया जाता है तो बैंक आपको आपका पूरा पैसा दे देगा, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सबसे पहले तो आपको अपना एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग सेवा बंद करवानी होगी और साथ ही पुलिस में भी इस मामले की शिकायत करनी होगी। फिर एफआईआर की एक कॉपी बैंक में भी जमा करवानी जरूरी है। बैंक एफआईआर के तहत निकाले गए पैसे की जांच करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
अगर आपने गलती से किसी और खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है तो पहला काम ये करें कि आप अपने बैंक से संपर्क करें और बताएं कि आपने गलती से किसी और के अकाउंट में पैसा भेज दिया है। इसके अलावा आपने जिसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया है, उसके बैंक से भी जाकर मिलें। अगर गलती से पैसा किसी और के अकाउंट में ट्रांसफर हो गया है तो इसका सही सबूत देने पर आपको पैसा वापस मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।