देशभर के किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान योजना की शुरुआत की थी, जिसका पूरा नाम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में सालाना छह हजार रुपये जमा करती है। किसानों को ये पैसे तीन किस्तों में मिलते हैं, यानी हर चार महीने पर सरकार किसानों के खाते में दो हजार रुपये डालती है। फिलहाल देशभर में 12 करोड़ से भी अधिक किसान हैं, जो इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि सरकार इस आर्थिक मदद को दोगुना करने पर विचार-विमर्च कर रही है, यानी अगर ऐसा हो जाता है तो किसानों को फिर छह हजार के बदले सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे। खैर ये तो बाद की बात है, लेकिन सवाल ये है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपके खाते में इस योजना का पैसा पहुंच रहा है या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में...
काम की बात: कैसे पता करें किसान योजना का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं? जान लें आसान तरीका
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन