Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Health Insurance Claim Rejected? Know Your Rights and How to File a Complaint

स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज हो जाए तो घबराएं नहीं: इन 3 तरीकों से वापस मिल सकता है अटका पैसा; जानें अपने अधिकार

Mon, 23 Nov 2026 04:04 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Nov 2026 04:04 AM IST
सार

गंभीर बीमारी का इलाज और अस्पताल का लाखों का बिल, किसी भी परिवार के लिए यह बेहद कठिन घड़ी होती है। ऐसे नाजुक वक्त में बीमा कंपनी क्लेम लटका दे या कटौती करे, तो परेशानी और बढ़ जाती है। लेकिन थोड़ी सूझबूझ, सही दस्तावेज और तय प्रक्रिया से लड़ाई जीती जा सकती है...

विज्ञापन
Health Insurance Claim Rejected? Know Your Rights and How to File a Complaint
हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो जाए तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रेवाड़ी में रहने वाली लाजवंती के लिए फरवरी का महीना दोहरी परीक्षा लेकर आया। पहले ओवेरियन कैंसर का इलाज और पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहने की पीड़ा, और फिर 5,16,535 रुपये के इलाज बिल के बावजूद बीमा कंपनी की चुप्पी।
विज्ञापन


लाजवंती ने बीमा सलाहकार कंपनी इंश्योरेंस समाधान से मदद मांगी। केस दर्ज हुआ और चार दिन के भीतर बीमा कंपनी को औपचारिक शिकायत भेजी गई। कंपनी ने अतिरिक्त दस्तावेज मांगे, जो जमा करा दिए गए। नतीजा रजिस्ट्रेशन के महज 26 दिन के भीतर क्लेम की करीब 95 फीसदी रकम का भुगतान हो गया। यह कहानी बताती है कि सही कदम, स्पष्ट शिकायत और समय पर जवाब अटके हुए पैसे वापस दिला सकता है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर क्लेम अटकते या कटते क्यों हैं, और पॉलिसीधारक के पास क्या रास्ता है?
विज्ञापन


क्लेम खारिज या कम क्यों होता है?
जानकारी छिपाना या गलत जानकारी :
सबसे बड़ी वजह यही है। कई बार एजेंट फॉर्म भर देता है और बीपी, शुगर या थायरॉइड जैसी बीमारी या चल रही दवाओं का जिक्र छूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती जरूरी न मानना : बीमा कंपनी यह कहकर क्लेम रोक सकती है कि इलाज ओपीडी या घर से भी हो सकता था।
पहले से मौजूद बीमारी : पॉलिसी की शर्तों के दायरे में आने वाली पुरानी बीमारियों पर भी विवाद होता है।
सिर्फ जांच के लिए भर्ती : यदि मरीज केवल डायग्नोसिस या जांच के मकसद से भर्ती रहा हो, तो क्लेम अटक सकता है।
रूम रेंट की सीमा पार होने पर पूरे बिल में अनुपातिक कटौती, सब-लिमिट, को-पेमेंट और गैर-भुगतान योग्य मदों के चलते हाथ में कम रकम आती है।

कागजों और समझ की वो चूक, जो भारी पड़ती है
कई बार दिक्कत हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियों से पैदा होती है:

डिस्चार्ज समरी न जांचना: अस्पताल से छुट्टी मिलते वक्त डिस्चार्ज समरी को सरसरी निगाह से देखना खतरनाक हो सकता है। उसमें लिखी “5 साल से बीमारी" जैसी एक लाइन पूरा क्लेम खारिज कर सकती है।
पुराने पर्चे, रिपोर्ट न संभालना: शुरुआती जांच, पुराने पर्चे और मेडिकल रिकॉर्ड संभालकर न रखने से विवाद के वक्त बचाव कमजोर पड़ता है।
पॉलिसी की शर्तें न पढ़ना: वेटिंग पीरियड, रूम रेंट कैप, को-पे और एक्सक्लूजन को न समझना। 

शिकायत का सही क्रम...
साल 2023-24 में बीमा लोकपाल के पास पहुंची 6,552 शिकायतें सिर्फ इसलिए लौटा दी गईं, क्योंकि शिकायतकर्ता सीधे लोकपाल के पास चले गए थे और पहले बीमा कंपनी से शिकायत नहीं की थी। 
  • बीमा कंपनी: शिकायत अधिकारी को लिखित शिकायत भेजें।
  • फिर IRDAI का बीमा भरोसा: 30 दिन में जवाब न आए, तो bimabharosa.irdai.gov.in पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 155255 पर शिकायत करें।
  • अंत में बीमा लोकपाल: समाधान न हो, तो एक साल के भीतर cioins.co.in के जरिये बीमा लोकपाल का दरवाजा खटखटाएं। 50 लाख तक के दावों के लिए प्रक्रिया नि:शुल्क है और वकील की जरूरत भी नहीं। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता आयोग का विकल्प भी।
देशभर में बढ़ती शिकायतें
बीमा शिकायतें हर साल बढ़ रही हैं, और सबसे बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज होने का है।
 

शिकायत का विवरण

वर्ष

शिकायतें / आंकड़े

बीमा लोकपाल को मिली शिकायतें

2021-22

45,370

बीमा लोकपाल को मिली शिकायतें

2023-24

52,575

बीमा भरोसा पोर्टल पर शिकायतें

2023-24

2,15,569

बीमा भरोसा पोर्टल पर शिकायतें

2025-26

2,97,468

बीमा लोकपाल की शिकायतों में स्वास्थ्य बीमा का हिस्सा

2023-24

60%

सुनवाई में क्लेम खारिज के मामले

2023-24

70%

इंश्योरेंस समाधान को मिली कुल शिकायतें

—

65,844

इनमें स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी शिकायतें

—

64%



घबराएं नहीं, उचित कदम उठाएं
स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज होने या उसमें कटौती होने पर पॉलिसीधारकों को घबराने के बजाय तय नियमों के तहत कदम उठाने चाहिए। सबसे पहले बीमा कंपनी से पॉलिसी की संबंधित धारा के साथ लिखित कारण मांगें और डिस्चार्ज समरी व मेडिकल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करें। कंपनी के स्तर पर समाधान न मिले तो बीमा नियामक इरडा के बीमा भरोसा पोर्टल और फिर बीमा लोकपाल का रुख करें। सही दस्तावेज और धैर्य से अटके दावे वापस मिल सकते हैं।  शिल्पा अरोड़ा---को-फाउंडर, इंश्योरेंस समाधान  


पॉलिसी और क्लेम के वक्त किन बातों पर रखें पहरा?
  • फॉर्म खुद भरें या जांचें: बीमारियों और दवाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज कराएं और फॉर्म की कॉपी अपने पास रखें।
  • 30 दिन फ्री-लुक अवधि: पॉलिसी के 30 दिन के भीतर शर्तें परखें; अनुकूल न लगे तो लौटा दें।
  • ब्रेक न होने दें: पॉलिसी समय पर रिन्यू कराएं। लगातार 5 साल कवर के बाद धोखाधड़ी साबित किए बिना केवल जानकारी छिपाने के आधार पर क्लेम खारिज नहीं कर सकते।
  • सबूत और समय-सीमा का हक: क्लेम के समय कंपनी को समय पर सूचना दें, हर कागज जमा करने का प्रमाण रखें और बिल-रिपोर्ट सुरक्षित रखें। 30 दिन में निपटारा न हो, तो पॉलिसीधारक ब्याज पाने का हकदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed