क्रेडिट कार्ड बेहद काम की चीज है। इसके जरिए पैसे नहीं होने पर भी आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। अलग-अलग बैंक ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड पर अलग-अलग तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है, तो लाजमी है कि ये आपके लिए बेहद फायदेमंद और सहायक है, लेकिन ये आपके लिए एक मुसीबत तब बन सकता है, जब ये किसी गलत हाथ में चला जाए। अगर आपका क्रेडिट कार्ड कहीं खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके चलते आपके परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा देना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट कार्ड भी खो गया है या चोरी हो गया है, लेकिन आपको इसे ब्लॉक करने का तरीका नहीं मालूम तो घबराए नहीं। आज हम आपको इसके बारे में कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना क्रेडिट कार्ड आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं।
{"_id":"61f39082dec6e4274c4c3888","slug":"how-to-block-banks-credit-card-follow-these-4-easy-ways-to-block-credit-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card: खो गया है क्रेडिट कार्ड? तो इस तरह से घर बैठे करा सकते हैं ब्लॉक, बच सकते हैं बड़े नुकसान से","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Credit Card: खो गया है क्रेडिट कार्ड? तो इस तरह से घर बैठे करा सकते हैं ब्लॉक, बच सकते हैं बड़े नुकसान से
Fri, 28 Jan 2022 01:26 PM IST
ज्योति मेहरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के लिए ये 4 आसान तरीके
- फोटो : Pixabay
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के लिए ये 4 आसान तरीके
- फोटो : iStock
फोन करके
- क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करने के लिए आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया जाएगा और आप किसी भी तरह की समस्या से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे।
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के लिए ये 4 आसान तरीके
- फोटो : Pixabay
एसएमएस द्वारा
- साथ ही आप इसके लिए एसएमएस का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर पर एसएमएस भेज कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट करनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के लिए ये 4 आसान तरीके
- फोटो : iStock
मोबाइल एप के जरिए करें ब्लॉक
- इस तरीके से कार्ड ब्लॉक करने के लिए आपको अपने बैंक के मोबाइल एप को इंस्टॉल करना है। इसके बाद इसमें अपना यूजर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। अब सभी सर्विस में कार्ड सर्विस की तलाश करें और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक के ऑप्शन को चुने। ऐसा करने से भी आपका कर्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के लिए ये 4 आसान तरीके
- फोटो : pixabay
वेबसाइट के जरिए
- इसके अलावा आपके पास एक और तरीका है, इसके तहत आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। अब यहां पर आपको अपने खाते में लॉगिन करना है। हालांकि सभी बैंकों की वेबसाइट पर इसके लिए अलग-अलग प्रोसेस होता है, पर आप इसको आसानी से कर सकते हैं। आप यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लें। अब क्रेडिट कार्ड सेक्शन पर जाएं और आपके क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करने के ऑप्शन को चुनें। यहां सभी डिटेल डालने के बाद आपका कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।