फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO Alert: जल्द निपटा लें पीएफ से जुड़ा हुआ ये काम, वरना रुक सकता है आपका पैसा

Mon, 06 Dec 2021 03:48 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 06 Dec 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
EPFO Immediately  do this work of epfo otherwise your fund could stay know detail
आधार से UAN नंबर कैसे लिंक करवाएं - फोटो : Pixabay

हर इंसान नौकरी करता है चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी। अपने जीवन के खर्चो को चलाने के लिए पैसों की जरूरत होती है और पैसा कोई काम करके ही कमाया जा सकता है।  हर व्यक्ति की काम करने की उम्र होती है। उसके बाद वो सेवानिवृत्त हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी उसकी कमाई रुकती नहीं है। जो पेंशन के रूप में उसे मिलती रहती है। ये पेंशन वो राशि होती है जो उसके पीएफ अकाउंट में जमा होती है। जिस तरीके से हम बैंक में खाता खुलवाते है वैसे ही ईपीएफओ में पीएफ अकाउंट खोला जाता है। ईपीएफओ में उन्हीं कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट खुलता है। जिनका इसमें पंजीकरण होता है, लेकिन अब ईपीएफओ ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए है। पीएफ से पैसा निकालने की कुछ शर्ते रखी है,यदि वो खाता धारक पूरी नहीं करता है तो उसका फंड रुक भी सकता है। अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो जल्दी से ये काम निपटा लें वरना आपका भी पीएफ अकाउंट रुक सकता है। आइए जानते है कि वो क्या काम है-

EPFO Immediately  do this work of epfo otherwise your fund could stay know detail
आधार से UAN नंबर कैसे लिंक करवाएं - फोटो : iStock
आधार से UAN नहीं लिंक होगा तो रुक जाएगा पीएफ फंड
 

ईपीएफओ ने UAN को लेकर नियम कड़े कर दिए है। अगर आपको भी अपना पीएफ फंड समय से चाहिए तो UAN नंबर को आधार से लिंक करवाना होगा। अब जो भी पीएफ खाताधारक अपने आधार कार्ड से अपना UAN नंबर नहीं लिंक करवाता है तो उसका पीएफ फंड रुक जाएगा, इसके साथ ही उसको सात लाख का बीमा भी नहीं मिलेगा। जो ईपीएफओ से उसे मिलता है।

EPFO Immediately  do this work of epfo otherwise your fund could stay know detail
आधार से UAN नंबर कैसे लिंक करवाएं - फोटो : iStock
क्या होता है UAN नंबर
  • UAN नंबर ईपीएफओ अपने खाताधारकों को जारी करता है। 
  • UAN का फुल फॉर्म यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है।
  • यह नंबर एक बार किसी कमर्चारी का बन जाता है तो वो बदलता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Immediately  do this work of epfo otherwise your fund could stay know detail
आधार से UAN नंबर कैसे लिंक करवाएं - फोटो : Pixabay
  • एक बार किसी कर्मचारी का UAN नंबर बन जाएं उसके बाद वो कितनी बार भी नौकरी बदलें उसका नंबर नहीं बदलता है।
  • UAN से पीएफ खाताधारक अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। 
  • इसके लिए खाताधारक को अपना UAN नंबर एक्टिवेट करवाना होगा।
विज्ञापन
EPFO Immediately  do this work of epfo otherwise your fund could stay know detail
आधार से UAN नंबर कैसे लिंक करवाएं - फोटो : pixabay
  • अगर आप नई नौकरी जॉइन करते है तो कंपनी में आपको अपना UAN नंबर बता देना चाहिए।
  • जिससे आपका पिछला फंड आसानी से ट्रांसफर हो सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed