एक कपल के लिए शादी सबसे खास दिन होता है, क्योंकि यहां से जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। एक हमसफर का साथ मिलता है, नए रिश्ते जुड़ते हैं, जिम्मेदारियां भी आती हैं और जिंदगी आगे बढ़ने लगती हैं। शादी को लेकर हर किसी के अपने-अपने सपने होते हैं, लेकिन ज्यादातर सपने एक चीज को लेकर काफी मिलते हैं कि ज्यादातर लोग अपनी शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। इसके लिए लोग काफी पैसे भी जोड़ते हैं, क्योंकि इस महंगाई के समय में हर एक चीज महंगी है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कई जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं। ऐसे में सवाल खड़ा हो जाता है कि अब शादी में खर्च कैसे होगा? अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको मैरिज लोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने शादी के खर्चों को मैनेज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Marriage Loan: आसान शब्दों में यहां समझें क्या होता है मैरिज लोन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होता है मैरिज लोन?
- दरअसल, मैरिज लोन वो होता है, जिसे आप अपनी शादी के लिए लेते हैं। ये पर्सनल लोन के रूप में ही आपको बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा मिलता है। बस आपको इसमें लोन लेने का कारण शादी बताना पड़ता है। समय-समय पर इसमें कई तरह के सस्ते ब्याज जैसे ऑफर भी चलते रहते हैं।
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
- आपको अगर मैरिज लोन लेना है, तो इसके लिए आप अपने बैंक के कस्मटर केयर से बात कर सकते हैं या फिर आप सीधे अपनी ब्रांच में विजिट भी कर सकते हैं। यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी पड़ती है, अपने कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं और लोन का कारण शादी बताना पड़ता है। इसके बाद अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो बैंक एक निश्चित ब्याज पर कुछ ही दिनों के अंदर आपको लोन दे देता है। इसके बाद आपको ये पैसे ईएमआई के रूप में बैंक को चुकाने पड़ते हैं।
ये हैं फायदे
-शादी के लिए एक साथ पैसा मिल जाता है
-एक साथ पैसा चुकाना नहीं पड़ता है, आप इसे ईएमआई में दे सकते हैं
-अपने जरूरी खर्चों को पूरा कर सकते हैं आदि।
इस बात का रखें ध्यान
- आप मैरिज लोन ले रहे हैं, और अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। तो आपको इस दौरान एक बात का खास ध्यान देने की जरूरत होती है कि आप इस लोन की ईएमआई को समय पर भरते रहें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपका सिविल स्कोर खराब हो सकता है और फिर भविष्य में आपको किसी भी तरह का लोन मिलने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं।