फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: शेयर मार्केट निवेशक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट

Fri, 04 Feb 2022 03:51 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
Share market Investor do your kyc before 31st march 2022 otherwise your Demat account will be closed
शेयर मार्केट निवेशक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट - फोटो : pixabay

कोरोना महामारी के बाद भारत में शेयर मार्केट निवेशकों की संख्या में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते पिछले कुछ सालों से बड़ी तादाद में डीमैट अकाउंट खोले जा रहे हैं। बीते सालों में भारत के अंदर निवेशकों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में इन्वेस्ट करके बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाया है। आज जिस तेजी से भारत में डीमैट अकाउंट ओपन हो रहे हैं, उसे देखते हुए केवाईसी को अब अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते, तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि आपके डीमैट अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। बिना रुकावट शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। आइए जानते हैैं इसके बारे में विस्तार से -

Share market Investor do your kyc before 31st march 2022 otherwise your Demat account will be closed
शेयर मार्केट निवेशक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट - फोटो : istock

केवाईसी को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज ने एडवाइजरी जारी कर रखी है। एडवाइजरी को बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। एडवाइजरी में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि 31 मार्च 2022 से पहले डीमैट खाताधारकों को अपनी केवाईसी को अपडेट करा लेना चाहिए।

Share market Investor do your kyc before 31st march 2022 otherwise your Demat account will be closed
शेयर मार्केट निवेशक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट - फोटो : iStock

अगर निवेशक 31 मार्च की इस डेडलाइन से पहले अपनी केवाईसी नहीं कराते, तो उनके खाते को बंद कर दिया जाएगा। इस कारण वो स्टॉक में अपने पैसों को निवेश नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Share market Investor do your kyc before 31st march 2022 otherwise your Demat account will be closed
शेयर मार्केट निवेशक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट - फोटो : iStock

केवाईसी में आपको अपना नाम, पैन कार्ड, एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और इनकम रेंज अपडेट करानी है। इसके अलावा वो इन्वेस्टर्स जो कस्टोडियन सुविधाओं का उपयोग करते हैं। उन्हें अपनी कस्टोडियन डिटेल्स को अपडेट कराना है।

विज्ञापन
Share market Investor do your kyc before 31st march 2022 otherwise your Demat account will be closed
शेयर मार्केट निवेशक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट - फोटो : iStock

अगर निवेशक 31 मार्च 2022 तक इन जानकारियों को अपडेट नहीं कराते, तो उनके ट्रेड अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। आप बड़ी आसानी से अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा सकते हैं। केवाईसी के लिए आपको अपने स्टॉक ब्रोकर से कांटेक्ट करना है। निवेशक डिपॉजिटर पार्टिसिपेंट के जरिए भी अपनी केवाईसी करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed