किसी भी इंसान के जीवन में सबसे मुश्किल समय उसके बुढ़ापे को ही कहा गया है। ऐसे में हर व्यक्ति अपने बुढ़ापे को सिक्योर करना ही पसंद करता है। लेकिन बेहद कम लोग ही हैं, जो पोस्ट ऑफिस द्वारा दी गई निवेश योजनाओं के बारे में जानते हैं। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस कई प्रकार की निवेश योजनाएं प्रदान करता है, जिसमें निवेशक सुखद रिटर्न भी पाते हैं। पोस्ट ऑफिस की एससीएसएस यानी वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में बात की जाए, तो यह निवेशकों को प्रभावशाली रिटर्न मुहैया कराता है। यदि आप भी अपने लिए एक सुरक्षित निवेश योजना खोज रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सबसे बढ़िया विकल्प है। वर्तमान में निवेशकों को उनके निवेश का 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यही कारण है कि यह सेवानिवृत्त निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद व सुरक्षित योजना है। एससीएसएस में केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के निवेशक ही खाता खोल सकते हैं। जबकि वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का विकल्प चुनने वाले भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Post Office SCS Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये योजना है काफी खास, महज पांच साल की मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 14 लाख रुपये
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन