फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office NSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है काफी खास, छोटे निवेश पर मिलेगा लाखों का रिटर्न

Mon, 06 Dec 2021 11:18 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Post Office National Saving Certificate scheme benefits returns and maturity period know all details about this
national saving certificate scheme - फोटो : Istock

भारत में बैंकों और पोस्ट ऑफिस के द्वारा विभिन्न प्रकार की बचत योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन बचत योजनाओं में निवेश करके आप कम समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप सेविंग करते हैं और उसे एक सही जगह पर निवेश करते हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आपको भविष्य में आपके इन्वेस्टमेंट पर एक अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही खास बचत स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। भारतीय पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस योजना में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर एक अच्छी ब्याज दर मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में विस्तार से -

Post Office National Saving Certificate scheme benefits returns and maturity period know all details about this
national saving certificate scheme - फोटो : Istock

अगर आप इस बचत योजना में 5 सालों के लिए 5 लाख रुपयों का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर लगभग 7 लाख रुपये मिलेंगे। ये स्कीम बाजार जोखिमों के आधीन नहीं आती है। ऐसे में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा इस स्कीम में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। 

Post Office National Saving Certificate scheme benefits returns and maturity period know all details about this
national saving certificate scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 6.8 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। इस योजना में आप 1000 रुपये के साथ अपना खाता खुलवा सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा को तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office National Saving Certificate scheme benefits returns and maturity period know all details about this
national saving certificate scheme - फोटो : Istock

अगर आप बिना रुकावट इस योजना में पांच सालों के लिए निवेश करते हैं, तो आपको परिपक्वता अवधि पूरी होने पर 6,94,746 रुपये एक मुश्त प्राप्त होंगे।  ऐसे में आप अपने निवेश किए गए पैसों पर लगभग 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed