Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corporate Profits Surge 33 parcent, but Job Growth Remains Weak; Employees See Limited Gains

मुनाफे की चमक में फीकी हो रही रोजगार की रफ्तार: कंपनियों का लाभ 22.3% बढ़ा, नौकरियों का अकाल क्यों?

Sat, 21 Nov 2026 09:06 AM IST
राहुल कुमार अजित खरे, नई दिल्ली।
अजित खरे, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 09:06 AM IST
सार

देश में कॉरपोरेट कंपनियों की कमाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसका असर कर्मचारियों की जेब और रोजगार के अवसरों पर उसी अनुपात में नजर नहीं आ रहा है। मुनाफे में तेज बढ़ोतरी के बावजूद नौकरियों की धीमी रफ्तार और वेतन वृद्धि में अपेक्षाकृत कमी ने कंपनियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Corporate Profits Surge 33 parcent, but Job Growth Remains Weak; Employees See Limited Gains
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : एआई से निर्मित तस्वीर।

विस्तार

कॉरपोरेट कंपनियों का मुनाफा तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके मुकाबले कर्मचारियों के वेतन और रोजगार सृजन की रफ्तार कमजोर बनी हुई है। एल्युमिनियम एक्सट्रूजन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र बजाज के मुताबिक, रोजगार सृजन में छोटे उद्योगों की भूमिका अहम है, पर बड़ी कंपनियों को मिलने वाली रियायतों का लाभ एमएसएमई क्षेत्र को उसी अनुपात में नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


इस बीच कंपनियों के बढ़ते मुनाफे और कर्मचारियों की आय के बीच का अंतर आर्थिक नीतियों पर बहस का विषय बन गया है। बजाज ने कहा कि घरेलू बाजार से सस्ते एल्युमिनियम का निर्यात और वियतनाम जैसे देशों से कम कीमत पर तैयार उत्पादों का आयात छोटे उद्यमियों के सामने लागत और कच्चे माल की चुनौती खड़ी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कंपनियों को मिली टैक्स राहत के बावजूद वेतन और रोजगार बढ़ाने में कॉरपोरेट क्षेत्र की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका यह रुख इस बहस को और तेज करता है कि कंपनियों के बढ़ते मुनाफे का लाभ कर्मचारियों और अर्थव्यवस्था के दूसरे क्षेत्रों तक किस तरह पहुंचे।
विज्ञापन


मुनाफे व कर्मचारियों की आय में तालमेल जरूरी 
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा था कि कंपनियों के मुनाफे के साथ कर्मचारियों की आय बढ़ना भी जरूरी है। सीमित रोजगार से वस्तुओं की मांग प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तिमाही में कंपनियों का लाभ 33% बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रिसर्च की इसी महीने जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनियों का प्रदर्शन मजबूत रहा। करीब 2,300 सूचीबद्ध कंपनियों (बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र को छोड़कर) का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ा। कंपनियों के परिचालन लाभ में सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि कर भुगतान के बाद शुद्ध लाभ 33 फीसदी बढ़ गया।

मुनाफे में 22.3% वृद्धि रोजगार में 1.5% इजाफा 
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़े भी कंपनियों के मुनाफे और रोजगार के बीच बड़े अंतर को दिखाते हैं। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनियों के मुनाफे में 22.3 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि रोजगार में बढ़ोतरी महज 1.5 फीसदी रही। करीब 4,000 सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री लगभग छह फीसदी बढ़ी, जबकि कर्मचारियों पर खर्च में 13 फीसदी की वृद्धि हुई। यह पिछले साल की 17 फीसदी वृद्धि से कम थी। सर्वेक्षण के मुताबिक, निफ्टी-500 कंपनियों का मुनाफा-जीडीपी अनुपात भी 4.8 फीसदी के 15 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया।


टैक्स राहत से निवेश और रोजगार बढ़ाने की थी उम्मीद
सितंबर 2019 में केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स की दरों में बड़ी कटौती की थी। मौजूदा घरेलू कंपनियों के लिए कर की दर 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी और नई घरेलू विनिर्माण कंपनियों के लिए 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दी गई थी। इस राहत का उद्देश्य कंपनियों के पास निवेश के लिए अधिक पूंजी उपलब्ध कराना था, ताकि वे नई फैक्ट्रियां लगाएं और रोजगार के नए अवसर पैदा करें।
 
आगे की कसौटी
आर्थिक  सर्वेक्षण 2025-26 में स्वदेशी  उत्पादन को मजबूत करने और रणनीतिक लचीलेपन से आगे बढ़कर रणनीतिक जरूरत हासिल करने    पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed