फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मिलता है बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा रिटर्न, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
you will get better return in company deposit than bank deposit or FD

महंगाई के इस दौर में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, हर कोई पैसों को लेकर परेशान रहता है। ऐसे में लोग अपना पैसा बैंक में जमा कर उस पर मिल रहे रिटर्न का फायदा उठाते हैं। एफडी के जरिए लोगों का पैसा सुरक्षित भी रहता है और उन्हें रिटर्न भी मिलता है। लेकिन अगर आप बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में निवेश आपके लिए अच्छा माध्यम साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

you will get better return in company deposit than bank deposit or FD

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाले कंपनी डिपॉजिट में पैसा जमा करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बैंक डिपॉजिट की तुलना में कंपनी डिपॉजिट से आपको ज्यादा ब्याज मिलता है। अगली स्लाइड में जानते हैं ये काम कैसे करता है और इससे कितना ब्याज मिलता है। 

you will get better return in company deposit than bank deposit or FD

बता दें कि डिपॉजिट के जरिए पैसे जुटाकर कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाती हैं। कंपनियों के लिए ये एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है। यानी डिफॉल्ट की स्थिति में निवेशकों को कोई गारंटी नहीं मिलती हैं। कंपनी डिपॉजिट पर भारतीय रिजर्व बैंक के नियम लागू होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
you will get better return in company deposit than bank deposit or FD

कंपनी डिपॉजिट में एफडी की तुलना में ज्यादा जोखिम होता है। लेकिन ज्यादा ब्याज से ये ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल हो जाता है। ये उन लोगों के लिए है जिन्हें नियमित आय चाहिए। बता दें कि एफडी और कंपनी डिपॉजिट दोनों ही 10 वर्षों तक के लिए कराई जा सकती है। आइए जानते हैं कंपनी डेपॉजिट के माध्यम से आपको कितना ब्याज मिल सकता है। 

विज्ञापन
you will get better return in company deposit than bank deposit or FD

फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में कंपनी डिपॉजिट पर आपको 50 से 100 बीपीएस (ब्याज दर का एक मापक) ज्यादा मिलता है। इतना ही नहीं, वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य रेट्स से 25 से 40 बीपीएस ज्यादा मिलता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक साल से 10 साल की अवधि पर 6.4 फीसदी से 6.75 फीसदी तक ब्याज देता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 6.9 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच है। वहीं एनबीएफसी अपने कॉपोर्रेट डिपॉजिट पर 7.7 फीसद से आठ फीसदी तक ब्याज देता है। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दर 7.95 से 8.25 फीसदी के बीच है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed