{"_id":"5cfdf937bdec22074363a8f4","slug":"start-investing-in-national-savings-certificate-scheme-of-post-office-for-better-returns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से टैक्स बचाएं और पैसे बढ़ाएं, 100 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं निवेश","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से टैक्स बचाएं और पैसे बढ़ाएं, 100 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं निवेश
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पोस्ट ऑफिस में कई प्रकार की सेविंग स्कीम चल रही हैं, जिनमें अच्छा रिटर्न मिलता है। इन्हीं में से एक है राष्ट्रीय बचत पत्र (नेशनल सेविंग सर्टीफिकेट स्कीम), जहां आप न्यूनतम 100 रुपये भी निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।
निवेश की कोई सीमा नहीं
राष्ट्रीय बचत पत्र में आप न्यूनतम 100 रुपये और फिर इसी राशि के गुणांक में 100, 500, 5000, 10,000 रुपये तक की राशि निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसके परिपक्वता की अवधि करीब पांच साल होती है।
कैसे खरीदें राष्ट्रीय बचत पत्र?
2 of 5
राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदना बहुत आसान है। इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे और एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको निवेश की राशि के बारे में बताना होगा। इसका भुगताना चेक और कैश दोनों के जरिए किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखने की बात यह है कि चेक से भुगतान करने पर खाता तभी खुलेगा जब चेक क्लियर हो जाएगा।
कौन ले सकता है इन्हें?
3 of 5
इस योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ 18 साल से कम उम्र के लोगों को भी मिल सकता है यानी इस योजना से नाबालिगों को भी लाभ मिलता है। अभिभावक अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर राष्ट्रीय बचत पत्र खरीद सकते हैं। सरकार राष्ट्रीय बचत पत्र को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में या किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किए जाने की सुविधा भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष बाद भी निकाल सकते हैं परिपक्वता राशि
4 of 5
राष्ट्रीय बचत पत्र की परिपक्वता पांच साल की रखी गई है। अच्छी बात ये है कि अगर आप कुछ शर्तों को पूरा करते हैं तो एक साल की परिपक्वता अवधि के बाद खाते की राशि को निकाल सकते हैं। राष्ट्रीय बचत पत्र में ब्याज दर हर तीन महीने में बदली या निर्धारित की जाती है। इसलिए निवेशक को घटते बढ़ते ब्याज दरों के साथ निवेश की राशि में भी बदलाव करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
टैक्स सेविंग 80 सी के लिए है उपयुक्त
5 of 5
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें टैक्स बचत का विकल्प भी होता है। आयकर अधिनियम 80 सी के तहत ग्राहक को टैक्स में छूट प्रदान की जाती है और टीडीएस नहीं कटता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।