हर इंसान आज के जमाने में करोड़पति बनना चाहता है। ऐसे में कई लोग इसके लिए गलत रास्ता भी चुन लेते हैं, जिसका खामियाजा उनको आगे चलकर भुगतना होता है। लेकिन हम आज आपको कोई भी गलत स्कीम नहीं बता रहे हैं, जिनसे आपको आर्थिक नुकसान हो। इन स्कीम्स में पैसा इन्वेस्ट करके आप आसानी से 15 साल में करोड़पति बन जाएंगे। ये स्कीम्स सरकार द्वारा लंबे समय से चलाई जा रही हैं और इनमें बैंकों के सेविंग अकाउंट या एफडी से ज्यादा ब्याज भी मिलता है।
इन स्कीम्स में निवेश करने से होंगे बंपर फायदे, मिलेगी टैक्स से मुक्ति और कहलाएंगे करोड़पति
EPF पर मिलता है 8.65 फीसदी ब्याज
अगर आप किसी कंपनी में जॉब करते हैं तो फिर इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यह फंड उन लोगों के लिए काफी सही है जो सरकारी कर्मचारी है और अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को अच्छी तरह से जीना चाहते हैं। इस फंड के लिए कर्मचारी की सैलरी से ही पैसा काट कर जमा किया जाता है। इसकी खास बात यह है कि ईपीएफ पर ब्याज हर साल तय किया जाता है। 2016-17 में ब्याज दर 8.65 फीसदी है।
15 साल के निवेश के लिए ये स्कीम है बढ़िया
अगर आप लांग टर्म इन्वेस्टमेंट करके करोड़पति बनना चाहते हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस की तरफ से चलाई जा रही इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) स्कीम में पैसा जमा करने के बाद 15 साल के बाद ही निकाला जा सकता है। इस योजना के तहत कम से कम 500 रुपए और अधिकम 1.5 लाख रुपया जमा कर सकते हैं। पीपीएफ में जमा रकम पर ब्याज तो मिलता ही है वहीं टैक्स में छूट भी मिलती है। पीपीएफ के निवेशकों को अभी 7.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
टर्म लाइफ इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदें
टर्म लाइफ प्लान वाली इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदना आपके लिए लांग टर्म में फायदेमंद होता है। हमसे से ज्यादातर लोग पॉलिसी लेने से बचते हैं, लेकिन इसको लेकर के आप जीवन में आने वाले कई बड़े खर्चों को प्रीमियम अमाउंट से पूरा हो सकता। मकान खरीदना, बच्चों की हाई एजुकेशन, उनकी शादी, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलने वाली इनकम और एक्सीडेंट व बड़े ऑपरेशन के दौरान होने वाले खर्चों को आप इस पॉलिसी के अमाउंट से कवर हो सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की एनएससी
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। पोस्ट ऑफिस से आप 1000 रुपए से 10,000 रुपए तक की एनएससी अपने अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी खरीद सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदी जा सकती है।