फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड में आसानी से बदल जाएगा मोबाइल नंबर और फोटो, खर्च करने होंगे मात्र 25 रुपये

Tue, 26 Sep 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 26 Sep 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
you can easily change photo and mobile number in aadhaar card by following these steps
आधार कार्ड
अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए फरवरी 2018 तक का समय सरकार ने सभी को दिया है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर आधार पर रजिस्टर्ड नहीं है तो फिर ऐसा करने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही आप आधार कार्ड में अपनी फोटो भी चेंज करा सकते है। इसके लिए आपको एक प्रोसेस फॉलो करना पड़ेगा और 25 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  
you can easily change photo and mobile number in aadhaar card by following these steps
- फोटो : अमर उजाला
फोटो चेंज करवाने के लिए फॉलो करना होगा ये प्रोसेस
 सबसे पहले आपको आधार कार्ड सेंटर पर अपना आधार कार्ड साथ में लेकर के जाना होगा। सेंटर पर पहुंचकर आपको फिर से आधार कार्ड फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में अपना आधार नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको फिर से अपनी अंगुलियों व आंखों की स्‍कैनिंग के साथ फोटो खिंचवानी होगी। अगर फोटो सही न आए तो आप दुबारा से फोटो खिंचवा सकते हैं।
 
you can easily change photo and mobile number in aadhaar card by following these steps
aadhar card
दो हफ्ते में घर पहुंचेगा नया आधार कार्ड
आपकी सारी जानकारी आधार कार्ड के बंगलुरू सेंटर को भेज दी जाएगी, जिसके बाद आपका डाटा प्रोसेस होगा और नई फोटो के साथ आपका आधार कार्ड दो हफ्ते के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको मात्र 25 रुपए खर्च करने होंगे, क्योंकि आधार कार्ड केवल एक बार फ्री बनता है। बायोमेट्रिक डीटेल चेंज कराने के लिए सेंटर पर पैसे खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
you can easily change photo and mobile number in aadhaar card by following these steps
आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाइन - फोटो : Reuters
आधार कार्ड से ये काम होंगे आसान
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप आसानी से किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवा सकेंगे। अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने पर आपको सरकार की डीबीटीएल स्कीम में कैश सब्सिडी आसानी से ट्रांसफर हो जाएगी। आप इनकम टैक्स रिटर्न आसानी से फाइल और वैरिफाई कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक्नॉलेजमेंट फॉर्म बंगलुरू नहीं भेजना होगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए, गैस और बिजली का कनेक्शन लेने के आधार कार्ड केवाईसी के लिए आप प्रयोग में ला सकते हैं।  
 
विज्ञापन
you can easily change photo and mobile number in aadhaar card by following these steps
- फोटो : PTI
ऑनलाइन नहीं होता है फोटो में करेक्शन
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि तो ऑनलाइन अपडेट हो जाता है लेकिन फोटो का करेक्शन नहीं हो पाता था। एक बार आधार कार्ड बन जाने के बाद जो फोटो कार्ड में प्रिंट होकर के पहले आती थी वो ही रहती थी। फोटो को चेंज करने के लिए यूनीक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहले कोई पहल नहीं की थी क्योंकि फोटो बायोमेट्रिक डिटेल में दर्ज होती है, जबकि नाम, पता आदि डेमोग्राफिक डिटेल होती है जिसको कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन चेंज कर सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed