फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे किराये का पेमेंट, इन बातों का रखना होगा ख्याल

Tue, 13 Jun 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 13 Jun 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
with the help of credit card you can easily pay monthly rent
अब आप आसानी से क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने घर या दुकान के किराये का पेमेंट कर सकते हैं। यूके बेस्ड कंपनी रेड जिराफ ने देश भर के प्रमुख बैंकों के साथ पहली बार इस तरह की सुविधा को शुरू किया है। 
with the help of credit card you can easily pay monthly rent
इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड से मिलेगी पेमेंट करने की सुविधा
कंपनी ने जिन बैंकों के साथ करार किया है उसमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, इंडसइंड, एक्सिस, यस और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। इन बैंकों के किसी भी मास्टरकार्ड या वीजा क्रेडिट कार्ड से हर महीने अपने दुकान या मकान के किराये का पेमेंट आसानी से कर सकेंगे। 
with the help of credit card you can easily pay monthly rent
mall
किरायेदारों को करना होगा ये काम
किरायेदारों को सबसे पहले रेडजिराफ की वेबसाइट पर जाकर के रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए किरायेदारों को अपनी डिटेल के साथ-साथ मकान मालिक की डिटेल भी देनी होगी। किरायेदार को रेंट एग्रीमेंट की स्कैन कॉपी को भी अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद रेड जिराफ की तरफ से यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे कार्ड को जारी करने वाली बैंक की वेबसाइट पर जाकर के रजिस्टर करना होगा। यह करने के बाद हर महीने की एक निश्चिंत तारीख को आपके क्रेडिट कार्ड से किराये की रकम को मकान मालिक के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
with the help of credit card you can easily pay monthly rent
मकान, दुकान मालिक को देनी होगी अपनी ये डिटेल्स
मकान या फिर दुकान मालिक को अपने IFSC कोड के साथ बैंक अकाउंट डिटेल्स और पैन नंबर देना होगा। इसके साथ ही मकान मालिक के वर्तमान पते को भी देना होगा, जो बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
with the help of credit card you can easily pay monthly rent
- फोटो : अमर उजाला
देना होगा इतना टैक्स
क्रेडिट कार्ड से किराया देने पर किरायेदार को हर महीने रेड जिराफ को 0.39 फीसदी ट्रांजेक्शन चार्ज और सर्विस टैक्स देना होगा। वहीं एसबीआई कार्ड रखने वालों को 1.75 फीसदी ट्रांजेक्शन चार्ज और सर्विस टैक्स देना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed