फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा करने पर हर महीने होगी 25 हजार कमाई, बिजली के बिल से भी मिलेगा छुटकारा

Mon, 20 May 2019 11:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 May 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
no need to take tension of electricity bill and earn 25 thousand rupees monthly

अगर आपके पास अपना मकान है और काफी बड़ी लंबी छत है, तो फिर हर महीने आने वाले बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाएगी। यहां आपके मन में सवाल होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? हम आपको जो तरीका बताने जा रहे, उससे न केवल आपकी खाली पड़ी छत का अच्छे से इस्तेमाल होगा, बल्कि कम से कम 25 हजार रुपये की कमाई होगी। ये कमाई ज्यादा भी हो सकती है। 

no need to take tension of electricity bill and earn 25 thousand rupees monthly

चाहिए केवल इतनी जगह

इस तरह से पैसा कमाने के लिए छत पर कम से कम 10X10 फुट की जगह होनी चाहिए। अगर घर पर छत नहीं है और आपके पास खाली प्लाट या फिर अपना मैदान है, तो वो जगह भी यह काम करने के लिए काफी सही है। घर की छत या फिर खुले मैदान अथवा प्लॉट पर सोलर एनर्जी प्लांट कंपनियां लगाएंगी। 

no need to take tension of electricity bill and earn 25 thousand rupees monthly

लगाना होगा इसका प्लांट

घर की छत या फिर खुले मैदान अथवा प्लॉट पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाना होगा। आप एक किलोवॉट से लेकर के 10 किलोवॉट तक का प्लांट लगा सकते हैं। इसमें प्रतिदिन एक किलोवॉट का प्लान पांच यूनिट बिजली पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
no need to take tension of electricity bill and earn 25 thousand rupees monthly

दो किलोवॉट का प्लांट लगाना फायदेमंद

अगर आप अपने घर पर दो किलोवॉट का प्लांट लगाते हैं तो फिर पूरे साल में तीन हजार यूनिट बिजली कम से कम पैदा करेंगे। इसको लगाने पर दो लाख रुपये का खर्च आएगा। अगर आप माह में 200 यूनिट खर्च करते हैं तो पूरे साल में हुए 2400 यूनिट। बाकी बचे 600 यूनिट बिजली को आप नेशनल ग्रिड को बेच सकते हैं। नेशनल ग्रिड आपसे इस तरह की बिजली को 10 रुपये की दर पर खरीदेगा। इस हिसाब से आपको छह हजार रुपये की हर साल कमाई होगी। 

विज्ञापन
no need to take tension of electricity bill and earn 25 thousand rupees monthly

पांच, 10 किलोवॉट प्लांट लगाने में है फायदा

अगर आप पांच या फिर 10 किलोवॉट का प्लांट लगाते हैं तो इस पर आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। इसको लगाने पर आपको 5 से 10 लाख का खर्च आएगा। केंद्र और राज्य सरकार इस पर 60 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। यानी कि आपका खर्चा 10 लाख रुपये में से केवल चार लाख रुपये आएगा। 10 किलोवॉट के प्लांट से 30 हजार यूनिट बिजली पैदा होगी। इससे आप हर महीने कम से 23 हजार रुपये की कमाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed