फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC की ये खास पॉलिसी, रोजाना 121 रुपये की बचत कर पाएं 27 लाख रुपये

Sun, 19 May 2019 03:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 19 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
earn 27 lakh rupees by investing 121 rupees daily in LIC Kanyadan Policy

हम सभी आर्थिक मुकाम पाने के लिए काम करते हैं। एक अच्छा घर खरीदना, अपने बच्चों की शिक्षा एवं शादी के लिए पैसे जमा करना, रिटायरमेंट के बाद सुकून की जिंदगी जीना, इत्यादि हमारी प्राथमिकता होती है। प्रत्येक माता पिता का सपना होता है कि वह अपनी लाडली बिटिया की शादी बड़ी धूमधाम से करे और उसकी प्रत्येक इच्छा पूरी करे। आपके इस सपने को पूरा करेगी जीवन बीमा निगम (LIC) की कन्यादान पॉलिसी, जिसके तहत आप रोजाना मात्र 121 रुपये जमा कर 27 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में। 

earn 27 lakh rupees by investing 121 rupees daily in LIC Kanyadan Policy

एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी केवल एक पॉलिसी नहीं है, बल्कि आपकी बिटिया के लिए एक उपहार है। ये पॉलिसी आपके रहने या ना रहने की स्थिति में ये सुनिश्चित करेगी कि आपकी बेटी का हर एक सपना पूरा हो। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये दुनिया का पहला ऐसा कन्यादान प्लान है जिसमें पिता के ना रहने पर प्रीमियम नहीं लिया जाता। लेकिन कन्यादान का पैसा दिया जाएगा और साथ में पढ़ाई लिखाई का खर्च भी। आइए जानते हैं कि इस पॉलिसी के तहत आप 121 रुपये जमा कर 27 लाख रुपये कैसे जमा कर सकते हैं। 

earn 27 lakh rupees by investing 121 rupees daily in LIC Kanyadan Policy

पॉलिसी के तहत अगर आप रोजाना 121 रुपये की बचत करते हैं, तो आपको 25 साल बाद 27 लाख रुपये मिलेंगे। रोजाना 121 रुपये यानी एक महीने में आपको कुल 3600 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि 27 लाख रुपये आपको 25 साल बाद मिलेंगे लेकिन पॉलिसी के तहत प्रीमियम आपको 22 साल तक ही भरना होगा। अगली स्लाइड में इस पॉलिसी की अन्य डिटेल के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
earn 27 lakh rupees by investing 121 rupees daily in LIC Kanyadan Policy

पॉलिसी लेने के बाद अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है। ध्यान रहे कि इस पॉलिसी को आप तभी ले सकते हैं जब आपकी उम्र 30 साल या उससे ज्यादा हो। इसके साथ ही आपको बता दें कि आपकी बेटी की उम्र कम से कम एक साल होनी चाहिए। 

विज्ञापन
earn 27 lakh rupees by investing 121 rupees daily in LIC Kanyadan Policy

इसकी खास बात ये है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा प्रीमियम का प्लान भी ले सकते हैं। इस पॉलिसी की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आपको एलआईसी की वेबसाइट से भी मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed