Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Crop Production Inflation SEBI BSE NSE Stocks RBI Forex Gold Silver Crude oil price news

बिजनेस अपडेट: FAO बोला- भारत में गेहूं की रिकॉर्ड बुवाई का अनुमान; 2700 करोड़ की PLI स्कीम, नए आवेदन आमंत्रित

Wed, 11 Nov 2026 08:50 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 11 Nov 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Crop Production Inflation SEBI BSE NSE Stocks RBI Forex Gold Silver Crude oil price news
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत में चालू सत्र में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम उत्पादन अप्रैल-मई, 2027 तक के मौसम पर निर्भर करेगा। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि फसल पर मौजूदा अल नीनो की स्थिति का भी असर देखने को मिल सकता है। एफएओ ने 'क्रॉप प्रॉस्पेक्ट्स एंड फूड सिचुएशन' रिपोर्ट में कहा कि मार्च से जून, 2027 के बीच काटी जाने वाली गेहूं की बुवाई भारत सहित सुदूर पूर्व देशों में मिट्टी की पर्याप्त नमी के बीच जारी है। भारत का गेहूं उत्पादन 2025 में 11.71 करोड़ टन था, जो 2026 में 12.07 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पांच साल का औसत 11.18 करोड़ टन रहा है। एफएओ ने कहा, भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य और उर्वरक सब्सिडी सहित सरकारी प्रोत्साहनों की बदौलत आगे गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। भारत के अलावा चीन में गेहूं की बुवाई का रकबा पांच साल के औसत के करीब और पाकिस्तान में औसत से अधिक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

पीएलआई : चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण के लिए नए आवेदन मंगाए

सरकार ने देश में चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2,700 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही, योजना की अवधि बढ़ाकर 2035-36 तक कर दी गई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने बताया कि योजना के दिशानिर्देशों को सरल बनाया गया है। नए निर्देशों के तहत वित्तीय प्रोत्साहन का दावा करने के लिए न्यूनतम बिक्री की अनिवार्य शर्त खत्म की दी गई है। आवेदन अगले 10 दिन में शुरू होने वाले ऑनलाइन पोर्टल से किया जा सकेगा। पात्र आवेदकों को चार लक्षित क्षेत्रों में विनिर्माण इकाई लगाने के लिए तीन साल का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed