फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: आज से 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में मोदी सरकार डालेगी 500 रुपये

Fri, 03 Apr 2020 01:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact Narendra Modi Government to deposit 500 rupees in women Jan Dhan accounts from 3 april 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस संकट की घड़ी में गरीबों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में घोषणा की गई थी कि सभी 20 करोड़ महिला जनधन खातों में तीन महीने तक 500 रुपये प्रति माह डाले जाएंगे। आज से मोदी सरकार महिला जनधन खातों में 500 रुपये की किस्तें डालना शुरू कर देगी। 



coronavirus impact Narendra Modi Government to deposit 500 rupees in women Jan Dhan accounts from 3 april 2020

शुक्रवार को 500 रुपये की पहली किस्त सभी महिला जनधन खाता लाभार्थियों को मिलेगी। इस बीच लाभार्थियों को बैंक से पैसे निकालते समय एक बात का खास ध्यान रखना होगा। सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए और राशि की निकासी को सुनिश्चित करने के लिए बैंक एक शेड्यूल का अनुसरण करेंगे, जो लाभार्थियों के बैंक अकाउंट के अंतिम नंबरों पर आधारित है। 

अगली स्लाइड में जानते हैं लाभार्थी कैसे पैसों की निकासी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तीन महीने तक टाली EMI, तो 30 लाख के लोन पर देना होगा 2.34 लाख का अतिरिक्त ब्याज

coronavirus impact Narendra Modi Government to deposit 500 rupees in women Jan Dhan accounts from 3 april 2020
इस तारीख को निकाल सकते हैं पैसे
  • शेड्यूल के अनुसार, जिन महिला जनधन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 3 अप्रैल 2020 को बैंक जाकर राशि की निकासी कर सकते हैं। 
  • जिन महिला जनधन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 4 अप्रैल 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं। 
  • वहीं जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 7 अप्रैल 2020 को निकासी कर पाएंगे।
  • जिनका 6 या 7 है, वे 8 अप्रैल 2020 को पसे निकाल सकते हैं। 
  • जिनका अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 8 या 9 है, वे 9 अप्रैल 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं। 
  • वहीं, 9 अप्रैल के बाद लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: HDFC ग्राहक अगर तीन महीने नहीं देते ईएमआई, तो जान लें इसकी शर्तें, शुल्क और फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus impact Narendra Modi Government to deposit 500 rupees in women Jan Dhan accounts from 3 april 2020

बैंकों ने सभी लाभार्थियों से निवेदन किया है कि वे इसमें सहयोग करें। साथ ही सभी की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की है। मालूम हो कि सरकारी निर्देशों के अनुसार, फिलहाल किसी भी बैंक एटीएम से निकासी पर कोई शुल्क लागू नहीं है। 

यह भी पढ़ें: घर-जमीन खरीदने का सुनहरा अवसर, कोरोना की वजह से इतनी कम हो सकती है कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed