फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HDFC ग्राहक अगर तीन महीने नहीं देते ईएमआई, तो जान लें इसकी शर्तें, शुल्क और फायदे

Fri, 03 Apr 2020 10:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Apr 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
HDFC bank loan EMI moratorium know terms conditions and charges
- फोटो : loan

कोरोना वायरस महामारी से जारी संकट के बीच कारोबारियों और नागरिकों को कर्ज भुगतान में राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों से तीन महीने ईएमआई नहीं वसूलने का आग्रह किया था। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने सभी तरह के लोन की किस्तों में तीन माह की रोक लगाने के बारे में जरूरी निर्देश देना शुरू कर दिए हैं और अपने ग्राहकों को 1 मार्च से 31 मई तक कर्ज की ईएमआई वसूलने में राहत देनी शुरू कर दी है।


एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को कर्ज की ईएमआई के लिए तीन महीने की छूट की सुविधा दी है। लेकिन ग्राहकों के मन में ऐसे कई सवाल हैं कि यह सुविधा लेने से उनकी ईएमआई या लोन अवधि कहीं बढ़ेगी तो नहीं। इससे उनके क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ेगा, आदि। ऐसे में अगर आपने भी एचडीएफसी बैंक से लोन लिया है, तो आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

HDFC bank loan EMI moratorium know terms conditions and charges

इस सुविधा के लिए कौन-कौन पात्र हैं?
1 मार्च 2020 से पहले खुदरा किस्त ऋण या किसी भी अन्य खुदरा ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने वाले सभी एचडीएफसी बैंक ग्राहक इसके पात्र हैं। इसके अतिरिक्त सभी कृषि ऋण (किसान गोल्ड कार्ड) और बैंक की सतत आजीविका पहल के तहत माइक्रोफाइनेंस ग्राहक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सभी कॉरपोरेट और एसएमई ग्राहक भी पात्र हैं। 

HDFC bank loan EMI moratorium know terms conditions and charges

अगर आप ईएमआई में छूट का लाभ लेते हैं, तो इससे क्या होगा ?
यदि एचडीएफसी ग्राहक ईएमआई भुगतान पर तीन महीने तक की छूट लेते हैं, तो ईएमआई को आगे बढ़ा दिया जाएगा। यानी बैंक 31 मई 2020 तक कोई ईएमआई भुगतान नहीं लेगा। लेकिन बैंक ब्याज ऋण की अनुबंधित दर पर अधिस्थगन की अवधि के लिए मूल बकाया पर जोड़कर लेगा। मतलब आपने मार्च 2020 में ईएमआई का भुगतान किया है पर अप्रैल और मई 2020 के लिए स्थगन का लाभ उठा रहे हैं, तो ऋण अवधि दो महीने तक बढ़ा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
HDFC bank loan EMI moratorium know terms conditions and charges

अगर आप ईएमआई पर मोहलत नहीं चाहते हैं, तो क्या करना होगा ?
यदि आप ईएमआई अधिस्थगन नहीं चाहते हैं तो आप अपनी ईएमआई पहले की तरह ही देते रहें। इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। बैंक आपके पुनर्भुगतान निर्देशों को जारी रखेगा। हालांकि, यदि आप इस अवधि के दौरान अपना ईएमआई भुगतान नहीं करते हैं, तो यह समझा जाएगा कि आपको मई 2020 तक ईएमआई स्थगन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
HDFC bank loan EMI moratorium know terms conditions and charges

जब आरबीआई ने स्थगन की घोषणा की, तो मेरा खाते डेबिट क्यों हुआ ? 
ईएमआई पर मोहलत लेनी है या नहीं, यह पूरी तरह से ग्राहकों पर निर्भर है। हालांकि तीन महीने तक ईएमआई भुगतान नहीं करने पर आपको अतिरिक्त ब्याज का भुगतान करना होगा। यदि आप अधिस्थगन का विकल्प चुनना चाहते हैं, तो बैंक प्रक्रिया के तहत ईएमआई डेबिट की गई राशि वापस करने और अपना ऋण खाता पंजीकृत करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: बदल गए ये 12 नियम, जान लें वरना हो सकता है नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed