नया वित्त वर्ष एक अप्रैल 2021 यानी आज से शुरू हो गया है और आज से ही देश में 10 नियमों में बदलाव हुआ है। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें चेकबुक, रसोई गैस सिलिंडर, आदि भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।
New Rules: जरूरी खबर: आज से देश में बदल गए टैक्स, चेकबुक, सिलिंडर, आदि से जुड़े ये 10 नियम
पुरानी चेकबुक मान्य नहीं
बैंक ग्राहकों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। एक अप्रैल 2021 से यानी आज से देश के पांच सरकारी बैंकों के ग्राहकों के इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोड (IFSC), पुरानी चेकबुक और पासबुक अमान्य हो गए हैं। यानी आप अपनी पुरानी चेकबुक के जरिए किसी भी तरह की पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इसलिए अगर आपका खाता भी इन सार्वजनिक बैंकों में है तो अपनी पुरानी चेकबुक बदलवा लें। इन पांच बैंकों में देना बैंक, विजया बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक शामिल हैं।
घरेलू एलपीजी की कीमत में कमी
आम आदमी के लिए अच्छी खबर है। घरेलू सिलिंडर की कीमत में कमी की गई है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन से ही आम आदमी को राहत मिलने जा रही है। इंडियन ऑयल लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गई है। नई कीमतें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगी। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है।
डाकघर बचत खाते से लेनदेन पर शुल्क
आपका खाता डाकघर में है तो नए वित्त वर्ष के पहले दिन से जमा या निकासी के अलावा आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) पर शुल्क देना होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मुताबिक, यह शुल्क फ्री लेनदेन की सीमा खत्म होने के बाद लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आम आदमी के लिए राहत: सिलिंडर व जेट ईंधन हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल स्थिर, जानिए कितनी है कीमत
प्री-फिल्ड आईटीआर फॉर्म
कर्मचारियों की सहूलियत के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। आयकर विभाग नए वित्त वर्ष से पहले से भरा आईटीआर फॉर्म मुहैया कराएगा।
यह भी पढ़ें: काम की खबर: निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक