फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   April 2021 Bank Holiday List: know On which dates banks will be closed according to RBI

Bank Holidays April 2021: निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
सार

  • आरबीआई ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है।
  • लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी है, तो यह जान लेंना कि अप्रैल में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • अप्रैल महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नौ अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
April 2021 Bank Holiday List: know On which dates banks will be closed according to RBI
Bank Holidays in April (अप्रैल में बैंकों की छुट्टी) - फोटो : iStock

विस्तार

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि अप्रैल में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नौ अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश एक, दो, पांच, छह, 13, 14, 15, 16 और 21 तारीख को हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख राज्य अवसर
एक अप्रैल 2021 आईजॉल और शिलांग के अतिरिक्त सभी राज्य बैंकों की लेखाबंदी
दो अप्रैल 2021 अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, श्रीनगर और शिमला के अतिरिक्त सभी राज्य गुड फ्राइडे
पांच अप्रैल 2021 हैदराबाद बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन
छह अप्रैल 2021 चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021
13 अप्रैल 2021 इंफाल, जम्मू, चेन्नई, नागपुर, पणजी, बंगलूरू, बेलापुर, मुंबई, श्रीनगर और हैदराबाद गुढ़ी पड़वा/तेलुगु नव वर्ष/उगादी त्यौहार/साजिबू नोंगमपनबा (चीरोबा)/पहला नवरात्र/बैसाखी
14 अप्रैल 2021 आईजॉल, चंडीगढ़, नई दिल्ली, भोपाल, रायपुर, शिमला और शिलांग के अतिरिक्त सभी राज्य डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/तमिल नव वर्ष/विशु/बीजू त्यौहार/चीरोबा/बोहाग बिहू
15 अप्रैल 2021 अगरतला, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची और शिमला हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष/बोहाग बिहू/सरहुल
16 अप्रैल 2021 गुवाहाटी बोहाग बिहू
21 अप्रैल 2021 अगरतला, अहमदाबाद, कानपुर, गैंगटॉक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, पटना, बेलापुर, भुवनेश्वर, भोपाल, मुंबई, रांची, लखनऊ, शिमला और हैदराबाद श्री राम नवमी (चैत दशई)/गरिया पूजा


यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। चार अप्रैल, 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 25 अप्रैल को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 10 अप्रैल को माह का दूसरा शनिवार है और 24 अप्रैल को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: New Rules: जरूरी खबर: आज से देश में बदल गए टैक्स, चेकबुक, सिलिंडर, आदि से जुड़े ये 10 नियम

नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: आज से नहीं कर पाएंगे इन पांच बैंकों की चेकबुक से पेमेंट, पासबुक भी हुई अमान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed