{"_id":"5e2987f58ebc3e7d5b70ca60","slug":"marriage-ceremony-groom-come-in-victoria-baggi-bride-in-rajasthani-palki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डेस्टीनेशन वेडिंग' के बाद शादियों में शाही धूम-धड़ाका, बग्घी में दूल्हा-पालकी में दुल्हन की विदाई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
'डेस्टीनेशन वेडिंग' के बाद शादियों में शाही धूम-धड़ाका, बग्घी में दूल्हा-पालकी में दुल्हन की विदाई
खूबसूरत पालकियां और बग्घियां शादियों की शान बढ़ा रही हैं। बाहर के शहरों से आगरा आकर शादी करने के लिए आने वाले परिवार इनकी मांग अधिक कर रहे हैं। इवेंट कंपनियों का दावा है कि इस साल ही मांग में 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। देसी और विदेशी फूलों की लुभावनी सजावट और शाही अंदाज इनका क्रेज बढ़ा रहा है। बजट के अनुसार छोटी बग्घियां भी हैं।
2 of 6
विक्टोरिया बग्घी
- फोटो : अमर उजाला
विक्टोरिया बग्घी की सबसे अधिक मांग है। देसी-विदेशी फूलों से सजी विक्टोरिया बग्घी में सवार दूल्हा स्टेटस सिंबल भी है। चार घोड़ों वाली बग्घी अधिक पसंद की जा रही है। यह उपलब्ध नहीं होने पर ही दो घोड़ों की बग्घी ली जाती है। किराया 11 हजार से शुरू होकर 70 हजार रुपये तक है।
3 of 6
जलपरी बग्घी
- फोटो : अमर उजाला
पसंद में जलपरी बग्घी दूसरे नंबर पर आती है। इस बार इसकी बुकिंग में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसकी खास बात रंग-बिरंगी रोशनी है। वर के बैठने वाले स्थान से लेकर चारों ओर सतरंगी रोशनी से बग्घी की आभा ही अलग दिखती है। किराया दस हजार रुपये से शुरू होकर तीस हजार तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
छोटी विक्टोरिया बग्घी
- फोटो : अमर उजाला
छोटी विक्टोरिया बग्घी भी चलन में है। दो घोड़ों की यह बग्घी खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन को दरवाजे से स्टेज तक ले जाने के लिए होती है। इनको घोड़े के अलावा आदमी भी चलाकर ले जा सकते हैं। फूलों की लड़ियों और सफेद रोशनी में यह काफी खूबसूरत दिखती है, आप इस सजावट को बदलवा भी सकते हैं। किराया दस हजार से पंद्रह हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
5 of 6
राजस्थानी पालकी
- फोटो : अमर उजाला
पालकी में सवार होकर जाने की वधू की इच्छा को राजस्थानी पालकियां पूरा कर रही हैं। आपकी जरूरत के हिसाब से कई पालकियां हैं। किराया दस हजार से तीस हजार रुपये तक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।