अगर आप भी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहत जरूरी खबर है। अभी तक आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी के बारे में किसी भी जानकारी के लिए एजेंट पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अनोखा कदम उठाया है। इसके तहत अब बिना एलआईसी एजेंट से मिले ही आप एलआईसी पॉलिसी या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी आसानी से, घर बैठे ले सकते हैं। कंपनी ने कोरोना महामारी को देखते हुए ये महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अभी तक पॉलिसी होल्डरों को किसी जानकारी के लिए एजेंटों के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम के इस नए फैसले के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी और आपको पॉलिसी से जुड़ी जानकारियों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आईए जानते हैं एलआईसी की इस नई योजना के बारे में...
{"_id":"61b9ad58cf77144a0921ddf3","slug":"lic-policy-services-update-available-on-phone-know-the-complete-process-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LIC Policy: अब एक फोन कॉल पर मिल जाएगा एलआईसी पॉलिसी से जुड़ा अपडेट, नहीं होगी एजेंट की जरुरत, जानें पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
LIC Policy: अब एक फोन कॉल पर मिल जाएगा एलआईसी पॉलिसी से जुड़ा अपडेट, नहीं होगी एजेंट की जरुरत, जानें पूरा प्रोसेस
Wed, 15 Dec 2021 03:49 PM IST
आशिकी पटेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
अब एक फोन कॉल पर मिल जाएगा एलआईसी पॉलिसी से जुड़ा अपडेट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक फोन कॉल पर मिल जाएगा एलआईसी पॉलिसी से जुड़ा अपडेट
- फोटो : istock
एक कॉल पर मिलेगी सभी अपडेट
जीवन बीमा निगम के ग्राहकों का काम अब बस एक कॉल पर हो जाएगा। एलआईसी की नई योजना के तहत आप सिर्फ एक कॉल करके एलआईसी पॉलिसी, कोई नया प्लान या पुराने प्लान में कोई नया बदलाव से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपको एक आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
अब एक फोन कॉल पर मिल जाएगा एलआईसी पॉलिसी से जुड़ा अपडेट
- फोटो : pixabay
क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाना है।
- फिर आपको होम पेज पर सबसे ऊपर कस्टमर सर्विस नाम की कैटेगरी दिखेगी।
- अब आप इस कैटेगरी पर क्लिक करें।
- यहां आपको कई और सब कैटेगरी स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
- अब आप इन कैटेगरी के भीतर 'अपडेट योर कॉन्टेक्ट' डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी गई सभी जानकारियों को भर दीजिये।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आपसे डिक्लेरेशन के बारे में पूछा जाएगा और उस पर YES करने के बाद राइट क्लिक करके सब्मिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक फोन कॉल पर मिल जाएगा एलआईसी पॉलिसी से जुड़ा अपडेट
- फोटो : istock
देनी होगी ये जानकारी
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अगर आप एलआईसी के ग्राहक हैं तो आपसे आपका पॉलिसी नंबर पूछा जाएगा।
- यहां आप अपना पॉलिसी नंबर डालने के बाद वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स के ऊपर क्लिक करें और पॉलिसी नंबर को वैरीफाई करें।
- इस प्रक्रिया के बाद आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हो जाएगी।
- इसके बाद मोबाइल फोन पर एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी सभी डिटेल की नोटिफिकेशन मिलने लगेगी।