भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए निवेश एक बेहतर विकल्प होता है। अगर आप एक व्यवस्थित ढंग से अपने पैसों को निवेश करते हैं, तो आप भविष्य में आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं। आपको किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही खास पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। LIC के इस खास प्लान का नाम LIC आधार स्तंभ पॉलिसी है। इस स्कीम के कई फायदे हैं, जिनका लाभ आप इसमें निवेश करके उठा सकते हैं। ये स्कीम आपको सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है। LIC की ये पॉलिसी एक सहभागी बंदोबस्ती योजना है। अगर पॉलिसी के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो योजना के तहत नामांकित व्यक्ति को कवर राशि दे दी जाएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं LIC आधार स्तंभ योजना के बारे में विस्तार से -
LIC Aadhaar Stambh Policy: एलआईसी की ये स्कीम है काफी खास, खरीदने पर लो इनकम वाले लोगों को मिलेंगे ढेरों फायदे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन