अगर आप आयकरदाता हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें। वरना आपको बड़ी परेशानी हो सकती है।
देहरादून के सीए रजत शर्मा ने बताया कि, इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तिथि नजदीक आ रही है। ऐसे में आयकर दाताओं को कुछ बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। इससे उन्हें बेवजह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि, सबसे पहले तो इस पूरी प्रक्रिया के लिए विभाग ने 30 तक आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य किया है। सामान्य आयकर दाताओं को आईटीआर फाइलिंग एस्समेंट ईयर 31 जुलाई तक भरना जरूरी है। जबकि, ऑडिटेबल बिजनेसमैन के लिए इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
अगर आपको रिटर्न भरना है तो अभी तक विभाग की ओर से केवल आईटीआर -1 फॉर्म ही नोटीफाई किया गया है। जो कि केवल नौकरीपेशा लोग ही भर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आईटीआर का फार्म अभी तक नोटीफाई नहीं किया गया है। विभाग की मानें तो हो सकता है कि मई तक इसको भी जारी कर दिया जाएगा।
फार्म भरते वक्त ध्यान देने वाली बात यह है कि, अब आपको अपनी ग्रोस सैलरी के साथ ही उसमें जुड़ने वाले सभी तरह के मानदेय आदि की जानकारी भी देनी होगी। साथ ही व्यापारियों को भी इसमें अब जीएसटी नंबर देना अनिवार्य होगा। अगर यह जानकारी फॉर्म में नहीं दी जाएगी तो आपका आवेदन अमान्य हो जाएगा।