फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: पेंशन लेने वालों के लिए जरूरी सूचना, अगर नहीं किया ये काम तो रुक सकती है आपकी पेंशन

Sat, 23 Oct 2021 04:41 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Important News for pensioners immediately do this work before 30th November otherwise your upcoming pensions will be stopped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
भारत में एक बड़ी संख्या में लोग पेंशन का लाभ उठाते हैं। अगर आप भी हर महीने पेंशन पाते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है। अगर आप आगे बताए गए कार्य को नहीं करते तो, ज्यादा संभावना है कि आपकी पेंशन आनी रुक सकती है। नियमों की मानें तो पेंशनभोगियों को 30 नवंबर से पहले पहले अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। अगर वो अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा नहीं करते हैं, तो इससे उनकी पेंशन आनी रुक जाएगी। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए आप जमा करवा सकते हैं अपना जीवन प्रमाण पत्र

अपने जीवन प्रमाण पत्र को आप अपने घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://jeevanpramaan.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद वहां से जीवन प्रमाण एप को डाउनलोड करना है। 
Important News for pensioners immediately do this work before 30th November otherwise your upcoming pensions will be stopped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जीवन प्रमाण पत्र को ऑनलाइन जमा करते वक्त आपके पास UDAI द्वारा मान्य एक फिंगरप्रिंट डिवाइस होना अनिवार्य है। उसके बाद आपको बताए गए स्टेप्स की मदद से अपने स्मार्ट फोन के जरिए जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना है। 

Important News for pensioners immediately do this work before 30th November otherwise your upcoming pensions will be stopped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डोर स्टेप बैंकिंग की मदद से आप जमा करवा सकते हैं अपना जीवन प्रमाण पत्र

ये काम आप डोर स्टेप बैंकिंग की मदद से भी कर सकते हैं। बता दें कि 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (SBI, PNB, BOB, BOI, Canara Bank, Bank of Maharashtra, Central Bank of India, Indian Bank, Overseas Bank, punjab and Sind Bank, UCO Bank, Union Bank of India) का एलायंस है, जो डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Important News for pensioners immediately do this work before 30th November otherwise your upcoming pensions will be stopped
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आप doorstepbanks.com या टोल फ्री नंबर 18001213721 पर कॉल करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आपके घर निश्चित समय और तारीख पर एक एजेंट आएगा। एजेंट जीवन प्रमाण पत्र एप की सहायता से आपके जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर लेगा। डोर स्टेप बैंकिंग की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ शुल्क देना होगा। इसके अलावा आप नजदीकी डाक घर या कॉमन सर्विस सेंटर से जीवन प्रमाण पत्र से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed