फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC jeevan Umang Policy: हर महीने 1302 रुपये निवेश करके आप पा सकते हैं 28 लाख रुपये तक का रिटर्न

Sat, 23 Oct 2021 11:12 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
LIC jeevan Umang Policy after investing 1302 rupees you can earn 28 lacs of rupees know full details about this plan
LIC jeevan Umang Policy - फोटो : pixabay

एक सुनहरे भविष्य के लिए हम सभी लोग बचत करते हैं। कुछ लोग एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए स्टॉक, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो आदि जगहों पर निवेश करते हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत की एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है, जो इन क्षेत्रों में निवेश करने से बचती है। वे ज्यादातर निवेश के लिए ऐसे विकल्पों की तलाश करते हैं, जिसमें जोखिम ना के बराबर हो। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम LIC जीवन उमंग प्लान है। इस खास स्कीम में आप 1302 रुपये का निवेश करके 28 लाख रुपये तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। LIC के इस प्लान को खरीदने पर आपको ढेरों फायदा मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं LIC जीवन उमंग प्लान के बारे में विस्तार से। 

LIC jeevan Umang Policy after investing 1302 rupees you can earn 28 lacs of rupees know full details about this plan
LIC jeevan Umang Policy - फोटो : LIC

LIC जीवन उमंग पॉलिसी के अंतर्गत आप इसमें 15, 20, 25 या 30 साल तक निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी के अंतर्गत अगर व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है या उसकी मृत्यु होती है, तो ये प्लान उसे लाभान्वित करेगा। इस पॉलिसी में निवेश करने से आपको आयकर से भी छूट मिलेगी। 

LIC jeevan Umang Policy after investing 1302 rupees you can earn 28 lacs of rupees know full details about this plan
LIC jeevan Umang Policy - फोटो : LIC

ये एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना है। इसे आप 100 वर्षों के लिए ले सकते हैं। ये पॉलिसी उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो पॉलिसी के साथ-साथ पेंशन लेना चाहते हैं और अपनी मृत्यु के बाद एक बड़ी राशि अपने परिवार जनों के लिए छोड़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC jeevan Umang Policy after investing 1302 rupees you can earn 28 lacs of rupees know full details about this plan
LIC jeevan Umang Policy - फोटो : LIC

अगर आप LIC की इस स्कीम को 1302 रुपये महीने के प्रीमियम पर 100 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी ये राशि 28 लाख रुपये हो जाएगी। आपकी मृत्यु के बाद इस अमाउंट को आपके परिवार को सौप दिया जाएगा। यह एक लिमिटेड पेमेंट प्रीमियम प्लान है। इस स्कीम की परिपक्वता आयु आपके निकटतम जन्मदिन के साथ 100 साल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed