सरकारी दफ्तरों से लेकर गैर-सरकारी यानी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले सभी लोग पीएफ खाते के बारे में जानते हैं, जिसमें उनके पीएफ का पैसा हर महीने कंपनी के द्वारा डाला जाता है। पीएफ सभी कर्मचारियों का एक प्रकार का भविष्य निधि निवेश होता है, जिसमें उनकी सैलरी में से कुछ रकम कर्मचारियों के उनके व्यक्तिगत पीएफ खाते में जमा होता है। मतलब हर महीने आप जितनी सैलरी लेते हैं, उसमें से कुछ पैसे आपके पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं। साथ ही इस पर आपको ब्याज भी दिया जाता है। इस रकम को खाताधारक कभी अपनी आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही अगर आप अपने पीएफ के पैसों को किसी और बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आप अब ये काम भी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पीएफ खाते से कोई दूसरा बैंक खाता भी जोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...
{"_id":"61c4620d875ab52ef8482d94","slug":"how-to-update-new-bank-account-in-your-pf-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Account: पीएफ खाते से ऐसे जोड़ें नया बैंक खाता, ये रहा सरल प्रोसेस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
PF Account: पीएफ खाते से ऐसे जोड़ें नया बैंक खाता, ये रहा सरल प्रोसेस
Thu, 23 Dec 2021 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के सदस्य पोर्टल unifiedportal-mem।epfindia।gov।in/memberinterface/ पर जाना होगा। वहां पर अपना आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन कीजिए। अब आप मैनेज विकल्प का चुनिए और इसके बाद आप ड्राप डाउन में केवाईसी का चयन कीजिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको डाक्यूमेंट्स वाले विकल्प का चयन करके अपनी बैंक की जानकारी भरनी है। फिर आपको अपने बैंक खाते का नंबर और उसका आईएफएससी कोड डालना है। इसके बाद सेव के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़िए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको नए बैंक खाते की सारी जानकारी के बाद पेंडिंग केवाईसी फॉर अप्रूवल वाला विकल्प दिखाई देगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको अपनी कंपनी का डाक्यूमेंट्स प्रूफ देना होगा। फिर जब कंपनी आपके डाक्यूमेंट्स को वैरीफाई कर देगी, तब जाकर आपका पेंडिंग केवाईसी फॉर अप्रूवल से डिजिटल अप्रूवड केवाईसी में बदल जाएगा। इसके बाद आप अपने पीएफ अकाउंट का पैसा इस नए बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।