फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आधार कार्ड के फ्रॉड से बचना है तो जरूर करें ये काम, यूआईडीएआई ने किया आगाह

Tue, 12 Oct 2021 11:25 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
How to update mobile number with Aadhaar card to avoid fraud
आधार कार्ड - फोटो : iStock

आज के समय में आधार एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो या सिम कार्ड लेना हो, घर खरीदना हो या कार खरीदनी हो, हर काम में आधार की जरूरत पड़ती ही है। इसलिए आधार कार्ड आपके पास होना ही चाहिए और सबसे जरूरी बात कि आपका आधार अपडेट होना चाहिए। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड के फ्रॉड से बचने के लिए यह नसीहत दी है कि कार्ड होल्डर हमेशा आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें, क्योंकि अगर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा तो आधार से होने वाले फ्रॉड के बारे में आपको जानकारी ही नहीं मिल पाएगी और आप शिकायत भी नहीं कर पाएंगे। वैसे तो आधार बनवाते समय ही ईमेल आईडी से लेकर मोबाइल नंबर और पता, हर चीज की जानकारी देनी होती है और बाद में आप उसमें बदलाव भी कर सकते हैं, जिसे अपडेट कराना कहा जाता है। 

How to update mobile number with Aadhaar card to avoid fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मोबाइल नंबर और ईमेल को ऐसे करें वेरिफाई 

  • सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं या https://resident.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर क्लिक करें। 
  • अगर आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाते हैं तो आपको My Aadhaar पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद Aadhaar Services पर जाएं और Verify Email/Mobile Number को सेलेक्ट करें। 
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। 
  • फिर कॉन्टैक्ट डिटेल में मोबाइल नंबर और ईमेल आदि की जानकारी दर्ज करें। 
  • अब कैप्चा कोड भरें और send OTP पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा, जिससे यह पता चल जाएगा कि आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार में दर्ज है। 
How to update mobile number with Aadhaar card to avoid fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट नहीं है तो आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर रजिस्टर या अपडेट करवाना होगा। ये काम आप ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं। अब आइए जानते हैं कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने का प्रोसेस क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to update mobile number with Aadhaar card to avoid fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • सबसे पहले तो आप आधार सेंटर पर जाएं और वहां आधार कार्ड सुधार फॉर्म भर लें। 
  • फिर आपको अपने आधार में जिस मोबाइल नंबर को अपडेट कराना है, वह नंबर दर्ज करें। 
  • इसके बाद सुधार फॉर्म आधार सेंटर पर जमा कर दें। 
  • फिर सेंटर पर मौजूद कर्मचारी प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) के लिए आपका बायोमेट्रिक डाटा लेगा। 
  • इसके बाद आपको एक रसीद दिया जाएगा, जिसपर अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) लिखा होता है। 
  • इस अपडेट रिक्वेस्ट नंबर की मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि आपका मोबाइल नंबर अपडेट हुआ है या नहीं। 
  • यूआईडीएआई के टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके भी आप आधार का अपडेट स्टेटस जान सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed