राशन कार्ड एक ऐसा जरुरी दस्तावेज है, जिसकी मदद से आपको सरकार की ओर से मुफ्त में राशन मिलता है। ये कार्ड सिर्फ इसीलिए ही जरूरी नहीं है कि इससे सस्ते में राशन मिलता है बल्कि इसकी जरूरत कई सरकारी कामों और दस्तावेज बनवाने में पड़ती है। राशन कार्ड की मदद से जहां एक तरफ गरीब तबके के लोग सरकार द्वारा दिए गए सस्ते और मुफ्त राशन का लाभ ले पाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई सरकारी योजनाओं का फायदा भी उन्हें राशन कार्ड के जरिए मिल पाता है। ऐसे में कभी-कभी नंबर बदल जाने या गलत मोबाइल नंबर अपडेट हो जाने से आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप बिना देर किए अपने राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करा लीजिए। यहां हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप घर बैठे राशन कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
Ration Card: राशन कार्ड में घर बैठे आसानी से अपडेट करें मोबाइल नंबर, ये रहा सरल तरीका
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन