नौकरी पेशा लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलती हैं या कई ऐसी चीजों की सुविधा कर रखी है, जिससे इन लोगों को कई फायदे मिलते हैं। जैसे- पीएफ सुविधा को ही ले लीजिए। जब एक व्यक्ति कहीं पर नौकरी करता है, तो उसको ये सुविधा दी जाती है। मिलने वाली सैलरी में से हर महीने कुछ पैसे कटते हैं, जो कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं। इसके लिए एक पीएफ खाता होता है, जिस पर आपकी पूरी जानकारी दी होती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा इन चीजों को देखा जाता है, जो केंद्र सरकार के अधीन आती है। वहीं, हर महीने कटने वाले पैसे पर व्यक्ति को लगभग 8 प्रतिशत से ज्यादा (इसमें समय-समय पर बदलाव होता रहता है) का ब्याज दिया जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी पीएफ राशि को जानना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको एक ऑनलाइन तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61b992c32187557aa53b09a2","slug":"how-to-check-pf-account-balance-check-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Account Balance Check: ऐसे चेक करें आपके पीएफ खाते में हर महीने जमा हो रहे हैं कितने पैसे, ये रहा तरीका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
PF Account Balance Check: ऐसे चेक करें आपके पीएफ खाते में हर महीने जमा हो रहे हैं कितने पैसे, ये रहा तरीका
Wed, 15 Dec 2021 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
अपनाएं ये तरीका:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है। इसके बाद आपको दाई तरफ दिए गए ई-पासबुक वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको https://passbook.epfindia.gov.in/ पर जाना है, और यहां पर आपको अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको सैलरी स्लिप लिखा नजर आएगा, और यहां पर आपको लॉगिन कर लेना है।
विज्ञापन
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- यहां आपको कई कंपनियों की मेंबर आईडी नजर आएगी, आपको इनमें से जिसका बैलेंस देखना है उसे चुन लें। इसके बाद आपको अपना पीएफ बैलेंस दिख जाएगा।