फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बड़ा ही आसान है नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना, ये रहा पूरा प्रोसेस

Wed, 06 Oct 2021 11:42 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
How to apply for new ATM card Debit card know the process here
नए एटीएम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock

एटीएम या डेबिट कार्ड हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण चीज है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं? हम सभी को डेबिट कार्ड की कहीं ना कहीं जरूरत होती है। मुश्किल वक्त में पैसों को निकालने में इनका अहम योगदान होता है। हालांकि बदलते समय के साथ डेबिट कार्ड के भीतर भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। पहले जहां मैग्नेटिक स्ट्रिप एटीएम कार्ड का प्रयोग किया जाता था। वहीं अब बड़े पैमाने पर स्मार्ट चिप एटीएम कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। अब हर बैंक अपने ग्राहकों को यही एटीएम कार्ड दे रहे हैं। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं कि आप कैसे अपने बैंक से एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एटीएम के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आइए जानते हैं - 

How to apply for new ATM card Debit card know the process here
नए एटीएम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock

पुराना एटीएम एक्सपायर होने के बाद नए एटीएम के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आपके पास कोई पुराना एटीएम कार्ड है और वह एक्सपायर हो चुका है। ऐसी स्थिति में आपके घर पर बैंक द्वारा एक नया एटीएम कार्ड भेजा जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको अपने बैंक ब्रांच में जाकर एटीएम कार्ड के लिए फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने के कुछ दिनों के बाद आपके पास एक नया एटीएम कार्ड आ जाएगा। 

How to apply for new ATM card Debit card know the process here
नए एटीएम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock

एटीएम चोरी होने के स्थिति में ऐसे करें आवेदन

यदि आपका एटीएम कार्ड चोरी हो गया है, तो सबसे पहले बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल करके उसको ब्लॉक करवाना चाहिए। उसके बाद आपको एक नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका एटीएम कार्ड आपके घर पर आ जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for new ATM card Debit card know the process here
नए एटीएम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock

नए एटीएम कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष के ऊपर हो गई है, तो आप एक नए एटीएम कार्ड के लिए अपने बैंक से आवेदन कर सकते हैं। नए एटीएम कार्ड को अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक में अपनी केवाईसी करवानी होगी। उसके बाद आपको नए एटीएम कार्ड के लिए एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद नया एटीएम कार्ड आपके घर पर आ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed