फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO Pension: कमाने वाली संतान नहीं है दुनिया में तो माता पिता को मिलेगी आजीवन पेंशन, जानें क्या है स्कीम

Thu, 02 Dec 2021 12:05 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 02 Dec 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
EPFO pension scheme know full details about this scheme in easy way
EPS पेंशन योजना - फोटो : istock

पिछले 2 सालों में कोरोना के कारण कई परिवारों ने अपनों को खोया है। कोई अपनी मां से बिछड़ गया, किसी ने अपने मां बाप को खोया तो किसी मां बाप ने अपनी संतान को खोया है। अपनों को खोने का गम वही समझ सकता है जिसका अपना उससे बिछड़ गया है। ऐसे में ये दुख पहाड़ की तरह और विशाल हो जाता है जब उसकी आर्थिक हालत खराब हो जाती है। देश में कई ऐसे परिवार हैं जिनके यहां उसकी मृत्यु हुई, जो अकेला घर में कमाने वाला था। पति पत्नी में से यदि कोई नहीं है तो एक सदस्य अपने बच्चों की परवरिश कर रहा है लेकिन ऐसे बहुत से बुजुर्ग माता पिता हैं जिनसे कोरोना ने उनकी उस संतान को उनसे छीन लिया जो उनके घर में अकेला कमाने वाला था। एक तो संतान को खोने का दुख और ऊपर से खराब होती आर्थिक हालत ने उन्हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उन बुजुर्गों के साथ EPFO मजबूती के साथ खड़ा है और उन्हें पेंशन के रूप में आर्थिक मदद दे रहा है। EPFO के अनुसार ऐसे माता पिता को आजीवन पेंशन मिलेगी जिनकी नौकरीपेशा संतान अब इस दुनिया में नहीं है। आइए जानें इस पेंशन के नियम व शर्तें क्या हैं -

EPFO pension scheme know full details about this scheme in easy way
EPS पेंशन योजना - फोटो : iStock
कैसे मिलेगी इस योजना में पेंशन 
 

इस पेंशन योजना को EPS कहा जाता है। इस योजना को साल 1995 में शुरू किया गया था। इसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति कि नौकरी की अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है और उसके माता पिता उसकी कमाई पर आश्रित हैं तो माता पिता को EPS-95 नियम के अनुसार उन्हें आजीवन पेंशन मिलेगी लेकिन इसमें शर्त यह है की व्यक्ति ने अपनी नौकरी के 10 साल पूरे कर लिए हों। अगर कोई कर्मचारी नौकरी के दौरान शारीरिक रूप से अक्षम हो जाए तो उसे भी इस योजना के अनुसार आजीवन पेंशन मिलेगी। भले ही उसने नौकरी के 10 साल पूरे न किए हों। 

EPFO pension scheme know full details about this scheme in easy way
EPS पेंशन योजना - फोटो : Istock

योजना का लाभ लेने के लिए कितना जमा करना होता है 

  • कर्मचारी के बेसिक वेतन और महंगाई भत्ते से 12 प्रतिशत पीएफ अकाउंट में जमा होता है। 
  • कंपनी भी 12 प्रतिशत कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में जमा करती है। 
  • जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उसे उसके फंड का सारा पैसा ब्याज के साथ मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO pension scheme know full details about this scheme in easy way
EPS पेंशन योजना - फोटो : PTI
  • जो कर्मचारी का 12 प्रतिशत पैसा है वो सीधे उसके EPF अकाउंट में जमा होता है। 
  • वहीं कंपनी अपने 12 प्रतिशत का हिस्सा दो भागों में बांट देती है जिसका एक 3.67 EPF में और 8.33 EPS में जमा करती है। 
विज्ञापन
EPFO pension scheme know full details about this scheme in easy way
EPS पेंशन योजना - फोटो : iStock

यह योजना उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन माता पिता की संतान का किसी कारणवश मृत्यु हो गयी है। वो माता पिता केवल उसकी ही आय पर आश्रित थे। ऐसे लोगों को EPFO आजीवन पेंशन देगा, शर्त यह है की मरने वाले व्यक्ति ने अपनी नौकरी के 10 साल पूरे कर लिए हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed