फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: पीएफ खाताधारक पा सकते हैं 50 हजार रुपये तक का एडिशनल बोनस, बस करना होगा ये काम

Sat, 04 Dec 2021 01:01 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
EPFO Employees can take advantage of 50 thousand additional bonus by doing this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

भारत में बड़े पैमाने पर संगठित क्षेत्रों से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के पास उनका पीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। पीएफ में जमा पैसे कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा पीएफ खाताधारकों को ऐसे कई फायदे दिए जाते हैं, जिनके बारे में हम में से अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको ईपीएफओ के ऐसे ही एक फायदे के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी। कर्मचारी के रिटायर होने पर उसको 50 हजार रुपये तक का एडिशनल बोनस मिलता है। हालांकि, इस एडिशनल बोनस को पाने के लिए आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि आप कैैसे ईपीएफओ द्वारा दिए जा रहे 50 हजार रुपये के एडिशनल बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

EPFO Employees can take advantage of 50 thousand additional bonus by doing this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा कर्मचारियों को ये एडिशनल बोनस दिया जाता है। इसका फायदा उन पीएफ खाताधारकों को मिलता है, जो पिछले 20 सालों से अपने पीएफ खाते में पैसों को जमा करते आए हैं।

EPFO Employees can take advantage of 50 thousand additional bonus by doing this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इस नियम के अंतर्गत जिन पीएफ खाताधारकों की बेसिक सैलरी 5 हजार रुपये है, उन्हें 30 हजार रुपये का एडिशनल बोनस मिलता है। वहीं 5 से 10 हजार रुपये तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को रिटायर होने पर 40 हजार रुपये का एडिशनल बोनस मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Employees can take advantage of 50 thousand additional bonus by doing this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

वहीं जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 10 हजार रुपये के ऊपर होती है। उन्हें रिटायरमेंट के समय ईपीएफओ द्वारा 50 हजार रुपये का एडिशनल बोनस मिलता है। 

विज्ञापन
EPFO Employees can take advantage of 50 thousand additional bonus by doing this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वहीं अगर कोई पीएफ खाताधारक 20 साल के टर्म को पूरा करने से पहले परमानेंटली डिसेबल होता है, तो इस स्थिति में भी ईपीएफओ की ओर से ये बेनिफिट दिया जाता है। ऐसे में एडिशनल बोनस की गणना उसकी बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed