फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card Tips: नहीं दे पा रहे हैं क्रेडिट कार्ड का बिल, तो डरने की जगह जानें अपने अधिकार

Sat, 01 Jan 2022 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Credit card tips every credit card user should have to know these rights
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : iStock

दुनिया भर में क्रेडिट कार्ड का उपयोग बड़े पैमाने पर शॉपिंग से लेकर ई-कॉमर्स कार्यों के लिए किया जाता है। क्रेडिट कार्ड होने के कई फायदे हैं, जैसे आप अपने बजट और लिमिट के हिसाब से अपने क्रेडिट कार्ड पर मनचाहा शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड पैसे न होने की स्थिति में भी आपको शॉपिंग करने की आजादी देता है। इसके कई फायदे हैं, जिनके बारे में आप सभी लोग जानते होंगे। वहीं दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड के कई नुकसान भी हैं, जैसे अगर आप अपना बिल समय से नहीं चुका पाते, तो आपको फाइन देना होता है। ऐसी स्थिति में आपका सिविल स्कोर भी कम हो जाता है। साथ ही कई लोग अपने बढ़ते क्रेडिट कर्ज से बहुत ज्यादा घबरा जाते हैं। मगर अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपना कर्ज समय पर नहीं चुका पा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। आइए जानते हैं -

Credit card tips every credit card user should have to know these rights
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : Pixabay

क्रेडिट कार्ड धारकों के होते हैं ये अधिकार:-

अगर आप अपना कर्ज नहीं दे पाते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने मिनिमम ड्यू को देना चाहिए। अगर ये भी नहीं कर सकते हैं, तो आप कस्टमर केयर से बात कीजिए और वहां से आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं, या फिर आपको कुछ अतिरिक्त मौहलत भी मिल सकती है। 

Credit card tips every credit card user should have to know these rights
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : Pixabay

अगर आप अपना कर्ज नहीं दे पा रहे हैं, तो बैंक के कर्मचारियों के पास ये अधिकार नहीं है कि वो आपके साथ कोई दुर्व्यवहार करें। इसके अलावा वो कर्ज की मांग करने रात के समय आपके घर नहीं आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Credit card tips every credit card user should have to know these rights
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : iStock

अगर आप कर्ज को चुका नहीं पाते, तो बैंक की तरफ से आपको कुछ दिनों का नोटिस पीरियड दिया जाता है। इसमें आप अपने लोन अमाउंट को आसानी से चुका सकते हैं। अगर आप इस दौरान भी अपने कर्ज को नहीं चुका पाते, उसके बाद ही आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई होती है। 

विज्ञापन
Credit card tips every credit card user should have to know these rights
क्रेडिट कार्ड टिप्स - फोटो : pixabay

लोन न चुका पाने की स्थिति में बैंक आपकी संपत्ति को नीलाम करके बकाया राशि को वापस लेता है। इसकी जानकारी आप सभी को होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed