फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: नौकरी से हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये खास बिजनेस, 15 लाख से भी ज्यादा की होगी कमाई

Wed, 29 Dec 2021 05:39 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Business Idea you can earn 15 lacs rupees by doing Ginger Farming
नौकरी से हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये खास बिजनेस 15 लाख से भी ज्यादा की होगी कमाई - फोटो : pixabay

नौकरी में कमाई एक निश्चित मात्रा में होती है और वर्क लोड ज्यादा होता है। ऐसे में इंसान काफी सीमित हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ बिजनेस में रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है, पर मुनाफा कमाने की संभावना भी अच्छी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसको करने पर आप लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते करते उससे तंग आ गए हैं और एक नए बिजनेस को शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं। ये बिजनेस प्लान फार्मिंग से जुड़ा हुआ है। इसमें आपको अदरक की खेती करनी होगी। आप कम जगह पर इसकी खेती करके जबरदस्त मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने में आपको सरकार की भी सहयोग मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से -

Business Idea you can earn 15 lacs rupees by doing Ginger Farming
नौकरी से हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये खास बिजनेस 15 लाख से भी ज्यादा की होगी कमाई - फोटो : pixabay

बाजार में अदरक की काफी मांग है। अदरक की खेती करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। इसकी खेती करने के लिए पिछली फसल के कंद का उपयोग किया जाता है। 

Business Idea you can earn 15 lacs rupees by doing Ginger Farming
नौकरी से हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये खास बिजनेस 15 लाख से भी ज्यादा की होगी कमाई - फोटो : pixabay

अदरक की खेती पूरी तरह से प्राकृतिक वर्षा पर निर्भर करती है। इसकी खेती करने के लिए आपको अतिरिक्त जमीन की जरूरत भी नहीं होगी। इसकी फार्मिंग आप एक हेक्टेयर भूमि पर भी कर सकते हैं। एक हेक्टेयर भूमि की खेती करने के लिए आपके पास 12 से 15 कंद की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Idea you can earn 15 lacs rupees by doing Ginger Farming
नौकरी से हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये खास बिजनेस 15 लाख से भी ज्यादा की होगी कमाई - फोटो : pixabay

अदरक की बुवाई करने के लिए आपको कतार की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर रखनी होगी। वहीं पौधे से पौधे की दूरी को 20 से 25 सेंटीमीटर रखना होगा। अगर आप सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखकर इसकी खेती करेंगे, तो उपज के दौरान आपको अच्छी मात्रा में अदरक की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Business Idea you can earn 15 lacs rupees by doing Ginger Farming
नौकरी से हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये खास बिजनेस 15 लाख से भी ज्यादा की होगी कमाई - फोटो : pixabay

अदरक को तैयार होने में लगभग 8 से 9 महीने का वक्त लगता है। एक हेक्टेयर अदरक की खेती में लगभग 7 से 8 लाख रुपये का खर्चा आता है। एक हेक्टेयर भूमि से करीब 150 से 200 क्विंटल तक अदरक आसानी से पैदा हो जाते हैं। बाजार में अदरक की मांग हमेशा रहती है। ऐसे आप आसानी से इसकी खेती करके 15 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed