{"_id":"5cfa10a0bdec22076357be7b","slug":"you-can-be-arrested-and-fined-if-you-do-photography-in-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना पर किया ये काम तो हो सकती है जेल, लगेगा जुर्माना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सड़क दुर्घटना पर किया ये काम तो हो सकती है जेल, लगेगा जुर्माना
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में जब भी कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। लोग फोटो खींचने लग जाते हैं और वीडियो भी बनाते हैं। ऐसे में सड़क में जाम लग जाता है। जाम की वजह से दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
2 of 4
इस संदर्भ में नोएडा पुलिस ने अहम निर्णय लिया है। पुलिस के अनुसार अगर सड़क दुर्घटना के समय कोई भी फोटो खींचता है या वीडियो बनाता है तो उस पर जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं, उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल जनवरी 2019 से लेकर मई 2019 तक सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ी हैं, जिसकी वजह से ये निर्णय लिया गया। इस अवधि में नोएडा में 481 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 220 लोगों की मौत हुई और 393 लोग घायल हुए।
3 of 4
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने कहा है कि, 'सड़क दुर्घटना के काफी मामले सामने आए हैं। लोगों द्वारा फोटो खींचे जाने की वजह से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में देरी हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों की मौत भी हुई है। घायल व्यक्तियों को उचित समय पर उपचार पहुंचाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 और 177 के तहत ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके साथ ही सेक्शन 177 के तहत 100 रुपये से लेकर 300 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।