अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इंटरनेट, स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप नहीं है तो भी इससे जुड़ी कई सेवाओं का लाभ आप एसएमएस के जरिए ले सकते हैं। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इस तरह की सुविधा को लांच किया है।
{"_id":"5cd539c5bdec22077f3ad103","slug":"uidai-offers-these-aadhaar-related-services-through-sms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से जुड़ी इन सेवाओं का कर सकते हैं एसएमएस के जरिए प्रयोग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आधार कार्ड से जुड़ी इन सेवाओं का कर सकते हैं एसएमएस के जरिए प्रयोग
Fri, 10 May 2019 02:13 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 10 May 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
गांव-कस्बों के लोगों को होगा फायदा
यूआईडीएआई की इस सुविधा से उन लोगों को फायदा होगा, जो गांव-कस्बों में रहते हैं और फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल इन सेवाओं के लिए यूआईडीएआई की तरफ से कोई चार्ज नहीं हैं। हालांकि एसएमएस के लिए मोबाइल कंपनियां चार्ज कर सकती हैं।
मिलेंगी यह छह सेवाएं
यूआईडीएआई ने कहा है कि लोग छह सेवाओं को एसएमएस के जरिए पा सकते हैं। इसमें वर्चुअल आईडी जेनरेट करना, वर्चुअल आईडी को वापस पाना, आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करना, बायोमेट्रिक डाटा को अनलॉक करना, आधार नंबर को लॉक करना और अनलॉक करना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar
ऐसे मिलेंगी सेवाएं
यूआईडीएआई ने कहा है कि यह सेवाएं उन लोगों को मिलेंगी, जिनका मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड होगा। किसी भी सेवा के लिए आपको एक तय फॉर्मेट में एसएमएस को 1947 पर भेजना होगा।
विज्ञापन
aadhaar
यह है एसएमएस भेजने का फॉर्मेट
1. आधार नंबर लॉक करने के लिएआधार नंबर लॉक करने के लिए आपको दो एसएमएस भेजने होंगे। पहला एसएमएस आपको ओटीपी पाने के लिए भेजना होगा।
GETOTP
इसके बाद यूआईडीएआई आपको छह संख्या वाला ओटीपी भेज देगा। इसके बाद आपको दूसरा एसएमएस भेजना होगा
LOCKUID