आधार कार्ड बड़े काम की चीज है। इसके बिना आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इसे यूआईडीएआई जारी करता है, जिसपर आधार संख्या लिखी होती है। यह एक अद्वितीय संख्या होती है, कोई भी निवासी दोहरी संख्या नहीं रख सकता, क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत बायोमेट्रिक से जुड़ा होता है। इस वजह से भारतीय नागरिकों के लिए यह एक अहम दस्तावेज बन गया है। इसलिए आधार कार्ड को संभाल कर रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि अगर इसकी हार्ड कॉपी खो भी गई या कट-फट या गल गई तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है, आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं। आप आसानी से घर बैठे आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी निकाल सकते हैं, जिसे ई-आधार कहा जाता है। यह काम बेहद ही आसान है। बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे और घर बैठे दोबारा अपना आधार कार्ड पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
काम की बात: आधार कार्ड की हार्ड कॉपी खो गई तो घबराएं नहीं, इस आसान तरीके से घर बैठे पा सकते हैं दोबारा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन